CSK vs SRH IPL 2025, Chennai Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद TATA IPL 2025 मैच में बरसेगी बादल? जानिए चेन्नई के मौसम का हाल

शुक्रवार को मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. चेपॉक की पिच ने इस सीजन अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है.

MA चिदंबरम स्टेडियम (Photo credits: X/@senbalan)

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 43वां मुकाबला 25 अप्रैल(शुक्रवार) को चेन्नई(Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. एमएस धोनी की अगुवाई वाली CSK इस समय अंकतालिका में सबसे नीचे है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी. अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उनके लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है. दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH टीम भी मुश्किल में है, जो आठ में से केवल दो मैच जीत पाई है और अंकतालिका में नौवें स्थान पर है. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद TATA IPL 2025 में होगी काटें की टक्कर, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है और ऐसे में फैंस की नजरें न सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी बल्कि चेन्नई के मौसम पर भी टिकी रहेंगी. गर्मी के इस मौसम में एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम के समय उमस और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा.

चेन्नई के मौसम का हाल(Chennai Weather Live)

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2025 का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. शुक्रवार को मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. चेपॉक की पिच ने इस सीजन अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है. पहली पारी में तेज गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलती है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाज़ों को गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है. वहीं, स्पिनर्स को पूरे मैच के दौरान यहां से निरंतर मदद मिल रही है और CSK बनाम SRH मुकाबले में भी पिच से ऐसे ही व्यवहार की उम्मीद की जा रही है.

Share Now

Tags

Chennai Chennai Super Kings Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Chennai vs Hyderabad Chennai Weather Chennai Weather Forecast Chennai Weather Today CSK CSK vs SRH Hyderabad Hyderabad vs Chennai indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 MA Chidambaram Stadium SRH SRH vs CSK Sunrisers SunRisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Sunrisers vs Super Kings Super Kings Super Kings vs Sunrisers आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एमए चिदंबरम स्टेडियम एसआरएच एसआरएच बनाम सीएसके चेन्नई चेन्नई का आज का मौसम चेन्नई का मौसम चेन्नई का मौसम पूर्वानुमान चेन्नई बनाम हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स सनराइजर्स बनाम सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स सीएसके सीएसके बनाम एसआरएच सुपर किंग्स सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद बनाम चेन्नई

\