क्रिकेट

ZIM vs IRE 3rd T20I 2025 Preview: तीसरे टी20 में आयरलैंड करेगी वापसी या सुपड़ा साफ करेगी ज़िम्बाब्वे? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 04:30 PM को होगा.

ZIM vs IRE 3rd T20I 2025 Preview: तीसरे टी20 में आयरलैंड करेगी वापसी या सुपड़ा साफ करेगी ज़िम्बाब्वे? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद जिम्बाब्वे ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब आयरलैंड जहां सीरीज बराबर करने के लिए बेताब होगा, वहीं जिम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान पर दुर्लभ सीरीज जीत पक्की करना चाहेगा. दोनों टीमों ने क्षणिक चमक दिखाई है, लेकिन निरंतरता की कमी रही है. पिछले मैच में टोनी मुन्योंगा (नाबाद 43) ने जिम्बाब्वे को संभाला, जबकि आयरलैंड के लोर्कन टकर (46) की अच्छी पारी के बावजूद टीम 137/8 तक ही पहुंच सकी। क्रेग यंग की चार विकेट झटकी लेकिन टीम जीत नहीं दिला सकी. यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराकर 1-0 से सीरीज में बनाई बढ़त, टोनी मुनयोंगा ने खेली मैच जिताऊ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टी20 में आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs IRE Head To Head Records): जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में जिम्बाब्वे ने 8 बार जीत हासिल की है, जबकि आयरलैंड 8 मुकाबलों में विजयी रहा है. एक मैच बेनतीजा रहा था.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(ZIM vs IRE Key Players To Watch Out): लोर्कन टकर, कर्टिस कैम्फर, ट्रेवर ग्वांडू, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, क्रेग यंग ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(ZIM vs IRE Mini Battle): आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज लोर्कन टकर और ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज ट्रेवर ग्वांडू के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, टोनी मुनयोंगा और क्रेग यंग के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

 

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा? 

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार रात 10:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 09:30 PM को होगा.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 2025 मैच को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए आपको मैच पास या टूर पास लेना होगा.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, नील रॉक (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).