WI W vs PAK W: मैच के दौरान मैदान पर 10 मिनट के अंदर दो खिलाड़ी बेहोश, अस्पताल में भर्ती (देखें वीडियो)

बता दें कि मैच के दौरान वेस्टइंडीज की दो खिलाड़ी शिनेल हेनरी और चिडन नेशन अचानक मैदान पर गिर गईं. पहले शिनेल हेनरी बेहोश होकर मैदान पर गिरी, उसके बाद 10 मिनट में नेशन भी गिर गई. ये दोनों खिलाड़ीयों के अचानक बेहोश होने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. फिलहाल, दोनों खिलाड़ियों का मेडिकल ट्रीटमेंट जारी है.

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: पाकिस्तान (Pakistan) महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज (West Indies)  महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी20 (T20) मुकाबले में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है. इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 7 रन से जीत लिया और साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. इस मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज की दो खिलाड़ियां फील्डिंग  दौरान मैदान में ही बेहोश हो गई. उन्हें फौरन एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. Pakistan Cricket Board: कथित दुर्व्यवहार के कारण बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था यूनिस ने

बता दें कि मैच के दौरान वेस्टइंडीज की दो खिलाड़ी शिनेल हेनरी और चिडन नेशन अचानक मैदान पर गिर गईं. पहले शिनेल हेनरी बेहोश होकर मैदान पर गिरी, उसके बाद 10 मिनट में नेशन भी गिर गई. हालत इतनी बुरी थी कि इन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया. ये दोनों खिलाड़ीयों के अचानक बेहोश होने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. फिलहाल, दोनों खिलाड़ियों का मेडिकल ट्रीटमेंट जारी है.

दोनों खिलाड़ियों के बेहोश होने के बाद मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. थोड़ी देर बार खेल दोबारा शुरू हुआ. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 125 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी की टीम 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी और वेस्टइंडीज ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया. तेज बारिश की वजह से मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस के तहत लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड