WI W vs BAN W 2nd T20 2025 Dream11 Team Prediction: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 जनवरी को सेंट किट्स के बैसेटेरे के वार्नर पार्क में खेला जाना है. पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से पटकनी दी.

West Indies (Photo: @windiescricket)

West Indies Women Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team 2nd T20 2025 Dream11 Team Prediction: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 जनवरी को सेंट किट्स के बैसेटेरे के वार्नर पार्क में खेला जाना है. पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से पटकनी दी. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब हेले मैथ्यूज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम दूसरे टी20 में जीत के लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. जबकि बांग्लादेश की कोशिश दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने की होगी.

यह भी पढें: WI W vs BAN W 2nd T20 2025 Live Streaming: दूसरा टी20 में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश की कप्तानी टी20 सीरीज में निगार सुल्ताना के कंधो पर है. निगार सुल्ताना ने अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में इन्हे इस मैच एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ऐसे में आइए जानतें हैं दूसरे टी20 में संभावित ड्रीम11 टीम कैसी हैं.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम टी20 में 5 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज ने 5 में से पांचों टी20 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. इसे इतना पता चलता है वेस्टइंडीज की टीम ज्यादा मजबूत है.

पिच रिपोर्ट

वार्नर पार्क की सतह शुरू में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है. लेकिन गेंदबाज जो अनुशासित लाइन और लेंथ बनाए रखते हैं, वे ट्रैक की धीमी गति का फायदा उठा सकते हैं. स्पिनरों ने विशेष रूप से इस विकेट पर अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि इसमें टर्न-ऑन ऑफर है. टॉस जीतने के बाद टीमें पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती हैं. इस सतह पर लक्ष्य का पीछा करना आसान साबित हुआ है, क्योंकि दूसरी पारी के दौरान पिच में सुधार होता है.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: शेमाइन कैंपबेल और निगार सुल्ताना. ( किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: क़ियाना जोसेफ, शोभना मोस्तरी (शर्मिन अख्तर की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: डिआंड्रा डोटिन, हेले मैथ्यूज, राबेया खान, सुल्ताना खातून (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, फाहिमा खातून

कप्तान और उपकप्तान: हेले मैथ्यूज (कप्तान), डिआंड्रा डोटिन (उपकप्तान)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: कियाना जोसेफ, हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डोटिन, नेरिसा क्राफ्टन, जैनिलिया ग्लासगो, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स, चेरी एन फ्रेज़र, एफ़ी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोर्ना अख्तर, ताज नेहर, राबेया खान, लता मोंडल, फरिहा त्रिस्ना, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Bronze Medal Match Live Score Update: निशिन में पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा हैं ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Key Players To Watch Out: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े