WI vs SA 1st T20I Dream11 Team Prediction: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अपनी लय को टी20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी. साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज दिग्गजों को आराम दिया गया हैं. वहीं, जेसन स्मिथ और क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया गया हैं.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

WI vs SA 1st T20I Dream11 Team Prediction: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

West Indies Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: टेस्ट सीरीज (Test Series) के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला मुकबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम (Brian Lara Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के हाथों में होगी. जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे.

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अपनी लय को टी20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी. साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज दिग्गजों को आराम दिया गया हैं. वहीं, जेसन स्मिथ और क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया गया हैं. WI vs SA Head To Head Record: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, देखें हेड टू हेड आंकड़ें

अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका पर हावी नजर आ सकती है. लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरफ से तैयार है. ऐसे में एडेन मार्करम अपनी युवा टीम के साथ वेस्टइंडीज को पटखनी देना चाहेंगे. ऐसे में आइए देखतें हैं पहले टी20 मुकाबले में क्या बेस्ट ड्रीम11 टीम हैं.

इस बीच, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन में हमने वेस्टइंडीज के पांच और साउथ अफ्रीका के छह खिलाड़ियों को चुना है. बता दें की वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड और अकील होसेन पर काफी जिम्मेदारी होगी. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर कप्तान एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन कोहराम मचा सकते हैं. ऐसे में इन खिलाड़ी को आपको अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा रखने की कोशिश करनी हैं.

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए ड्रीम11 टीम भविष्यवाणी

विकेटकीपर: निकोलस पूरन

बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन

ऑलराउंडर्स: एडेन मार्करम , रोमारियो शेफर्ड, वियान मुल्डर और रोस्टन चेज

गेंदबाज: गुडाकेश मोती, अकील होसेन, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और नंद्रे बर्गर

कप्तान और उपकप्तान: निकोलस पूरन (कप्तान), एडेन मार्करम (उपकप्तान)

ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्शन लाइन-अप: निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका), रासी वैन डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका), रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज), वियान मुल्डर (साउथ अफ्रीका), रोस्टन चेज (वेस्टइंडीज), गुडाकेश मोती (वेस्टइंडीज), अकील होसेन (वेस्टइंडीज), लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका), ओटनील बार्टमैन (साउथ अफ्रीका) और नंद्रे बर्गर (साउथ अफ्रीका).

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें