WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलसन झा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 73 रन तक लेकर गए.
West Indies National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 25th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. ग्रुप सी में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति बनाने के इरादे से दोनों टीमें मैदान में उतरी हैं. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें
इस हाईवोल्टेज मुकाबले में शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, कुशल भुर्तेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और संदीप लामिछाने ये कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदलना जानते हैं. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. रोवमैन पॉवेल और संदीप लामिछाने के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं ब्रैंडन किंग और सोमपाल कामी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.
वेस्टइंडीज और नेपाल दोनों ही इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरी हैं. वेस्टइंडीज की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी के दम पर मजबूत नजर आ रही है. वहीं नेपाल की टीम युवा जोश और बेहतरीन स्पिन अटैक के साथ चुनौती पेश कर रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है. टी20 फॉर्मेट में एक अच्छी साझेदारी या कुछ तेज विकेट मैच का रुख पलट सकते हैं. फैंस को एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (West Indies National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलसन झा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 73 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए. नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा सोमपाल कामी ने नाबाद 26 रन बनाए.
दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को अकील होसेन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर के अलावा शमर जोसेफ, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड और रोस्टन चेज़ ने एक-एक विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
नेपाल की बल्लेबाजी: 133/8, 20 ओवर (कुशल भुर्टेल 1 रन, आसिफ शेख 11 रन, रोहित पौडेल 5 रन, दीपेंद्र सिंह ऐरी 58 रन, आरिफ शेख 2 रन, लोकेश बम 13 रन, गुलसन 11 झा रन, सोमपाल कामी नाबाद 26 रन और करण केसी नाबाद 1 रन.)
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी: (शमर जोसेफ 1 विकेट, अकील होसेन 1 विकेट, जेसन होल्डर 4 विकेट, मैथ्यू फोर्ड 1 विकेट और रोस्टन चेज़ 1 विकेट).
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.