WI vs ENG: तीसरे टी20 से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, आंद्रे रसेल चोट के कारण बचे हुए मैच से हुए बाहर

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन T20 मैचों से बाहर कर दिया गया है. उन्हें पहले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई थी.

वेस्ट इंडीज (Photo Credits: ICC/Twitter)

सेंट जॉन्स (एंटीगुआ), 13 नवंबर: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन T20 मैचों से बाहर कर दिया गया है. उन्हें पहले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई थी. पहले मैच में यह चोट लगने के कारण रसेल दूसरा मैच नहीं खेल सके, जिसमें वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई. यह भी पढें: ICC Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में शाहीन अफरीदी फिर बने नंबर 1 बॉलर, हारिस राउफ़ को भी हुआ फायदा

रसेल की जगह शमार स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दो टी20 मैच खेल चुके हैं. इसके साथ ही अल्जारी जोसेफ अपने दो मैचों के बैन के बाद टीम में वापस आ रहे हैं. वह अंतिम महत्वपूर्ण चरण के लिए सेंट लूसिया में टीम से जुड़ेंगे और शमार जोसेफ की जगह लेंगे.

अल्जारी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बिना अनुमति के मैदान छोड़ने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, जिससे वेस्टइंडीज की टीम में एक खिलाड़ी कम हो गया था. सीरीज के बाकी मैच सेंट लूसिया में होंगे, जिसमें तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए गुरुवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करनी होगी.

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम इस समय कैरेबियाई दौरे पर है जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल ली है. इस सीरीज के मेजबान वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीता था. अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के तीसरे मैच की तरह चौथा और पांचवां मैच भी सेंट लुसिया में होगा. चौथा और पांचवां टी20 मुकाबला क्रमशः 16 और 17 नवंबर को होगा.

वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, टेरेंस हाइंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\