WI vs ENG 5th T20I 2024 Scorecard: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 बारिश के कारण हुआ रद्द, इंग्लिश टीम ने 3-1 से सीरीज को किया अपने नाम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 18 नवंबर को सेंट लूसिया (St Lucia) के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Daren Sammy National Cricket Stadium) में खेला गया. यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team 5th T20I 2024 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 18 नवंबर को सेंट लूसिया (St Lucia) के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Daren Sammy National Cricket Stadium) में खेला गया. यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी वेस्टइंडीज बिना कोई विकेट खोये 5 ओवर में 44 रन बनाए. लेकिन इसके बाद मैच बारिश में दस्तक दी. जिसके बाद मैच नहीं हो पाया. अंत में अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया. वेस्टइंडीज की ओर से एविन लुईस ने 20 गेंदों में 29 रन और शाई होप 10 गेंदों में 14 बनाकर नाबाद रहे. वहीं इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया. यह भी पढें: Australia vs Pakistan 3rd T20 2024 Live Streaming In India: तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगी काटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, "हम बहुत खुश हैं. हमने यहाँ भी कुछ करीबी मुकाबले खेले हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ़ वाकई अच्छी सीरीज़ थी। हमने शुरुआत में शानदार क्रिकेट खेला और जीत से हम बहुत खुश हैं. हमने सभी खेलों की अच्छी शुरुआत की, पावरप्ले विकेट, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ साकिब महमूद ने सभी खेलों में लय बनाई जो शानदार था और कई अलग-अलग खिलाड़ियों ने योगदान दिया, सभी के लिए वाकई बहुत खुशी की बात है",
आगे बटलर ने कहा, "सभी प्रारूपों में, अपने अलग-अलग वैरिएशन और विविधताओं के साथ तेज़ गेंदबाज़ों का एक अच्छा स्टॉक है, इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट के लिए वास्तव में रोमांचक समय है. (कीपिंग न करने पर) मैंने इसका आनंद लिया, मुझे लगा कि मेरे पास सोचने और दौड़ने के लिए अधिक समय था, गेंदबाज़ों के थोड़ा करीब था, मैंने वह सब कुछ हासिल किया जो मैं चाहता था.(पसंदीदा पल) सीरीज़ जीत, अलग-अलग खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर खड़े होकर खेला"
फिलहाल वेस्टइंडीज का घरेलू सत्र जारी रहेगा, क्योंकि अब वे बांग्लादेश के खिलाफ़ 2 टेस्ट, उसके बाद 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेंगे. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अब न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 07:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

