WI vs BAN 1st ODI, St Kitts Stats And Pitch Report: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे, यहां जानें वार्नर पार्क के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

wi vs ban (Photo: @BCBtigers)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st ODI 2024, St Kitts Stats And Pitch Report: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस पहले दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. अब दोनों टीमों की नजरें वनडे सीरीज पर होगी. शाई होप की अगुआई में वेस्टइंडीज़ अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों के समर्थन का फ़ायदा उठाने की कोशिश करेगी और पहले वनडे को जीतकर सीरीज में बढ़त बनान चाहेगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश के नियमित कप्तान नजमुल शांतो कमर की चोट के कारण बाहर ही गए हैं और उनकी जगह ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज टीम की कमान संभालेंगे. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में बांग्लादेश की कोशिश वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने पर होगी. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh ODI Stats: वनडे में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने 44 वनडे मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें से 21 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश ने भी 21 मैच जीते हैं. इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमों ने जब भी भिड़ती है तो मुकाबला बराबरी का होता है.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 वनडे सीरीज खेली है. जिसमें बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. बांग्लादेश ने 11 में 6 सीरीज जीते हैं. जबकि ने वेस्टइंडीज 5 वनडे सीरीज अपने नाम किए है. इसे इतना पता चलता बांग्लादेश की टीम वनडे में मजबूत है.

पिच रिपोर्ट

बैसेटेरे सेंट किट्स के वार्नर पार्क की सतह पर आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला देखने को मिलता है. हालांकि सीम मूवमेंट मामूली होगा, लेकिन विकेट की असमान उछाल और दो-गति के कारण स्ट्रोक-प्लेयर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. इसलिए, बल्लेबाजों को अपना समय लेके खेलना चाहिए। एक बार जब वे ट्सेट हो जाएंगे तो वे खराब गेंदों का फायदा उठा सकते हैं, खासकर अगर गेंद बहुत फुल या शॉर्ट हो. इसके लिए इस पिच पर स्पिनरों की महत्वपूर्ण भूमिका होने की उम्मीद है, क्योंकि पूरे मैच में उनके लिए टर्न देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने इस स्थान पर पीछा करने वाली टीमों की तुलना में अधिक गेम जीते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

वार्नर पार्क, बैसेटेरे में वनडे मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्स पर अब तक कुल 30 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 में जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैचों में जीत हासिल की है.

पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच: 20

पहले गेंदबाजी करके जीते गए मैच: 10

वार्नर पार्क पर पहली पारी का औसत स्कोर: 245

वार्नर पार्क पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 191

वार्नर पार्क पर सर्वोच्च टीम स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया है. ऑस्ट्रेलिया ने 2007 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 7 विकेट पर 377 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर नीदरलैंड ने बनाया है. 2007 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीदरलैंड की टीम 129 रन पर सिमट गई थी.

सर्वोच्च टीम स्कोर बनाया गया: 377/7 (50 ओवर) ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

सबसे कम बनाया गया: 129/10 (26.5 ओवर) ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड

वार्नर पार्क पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

वार्नर पार्क पर वेस्टइंडीज के क्रिस्टोफर हेनरी गेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. गेल ने 8 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 31.00 की औसत से 248 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा वार्नर पार्क पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सुनील फिलिप नरेन के नाम है. सुनील नरेन ने 6 मैचों में कुल 10 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\