Who Is India's Next Test Captain: रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, ये धुरंधर कप्तानी के रेस में सबसे आगे

रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारत में दो अहम पद खाली हो गए हैं. एक नया कप्तान और एक भरोसेमंद ओपनर. इस रेस में हम देखें तो कप्तानी के लिए शुभमन गिल सबसे बड़े दावेदार हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी इस दौड़ में हैं. ओपनर के तौर पर केएल राहुल और गिल के नेतृत्व करने की उम्मीद है.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Who Is India's Next Test Captain: रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारत में दो अहम पद खाली हो गए हैं. एक नया कप्तान और एक भरोसेमंद ओपनर. इस रेस में हम देखें तो कप्तानी के लिए शुभमन गिल सबसे बड़े दावेदार हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी इस दौड़ में हैं. ओपनर के तौर पर केएल राहुल और गिल के नेतृत्व करने की उम्मीद है. जबकि बैकअप के तौर पर साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे होनहार विकल्प हैं. जो इस पद के लिए अच्छे है. रोहित का बाहर होना भारत की रेड-बॉल टीम के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत है. आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 चक्र के लिए नए नेतृत्व और बल्लेबाजी कोर में बालव देखने को मिलेगा.

यह भी पढें: Rohit Sharma Test Record: रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में खास रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल, यहां देखें आंकड़े

शुभमन गिल

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शुभमन गिल भारत की कप्तानी के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं. 25 वर्षीय गिल उन कुछ भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो तीनों प्रारूपों में खेलते हैं. उन्होंने पिछले दो सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी किया है. गिल को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का अनुभव है. 32 मैचों में उन्होंने 1,893 रन बनाए हैं. जिसमें पांच शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं. ऐसे में उनकी आईपीएल कप्तानी और पूर्व टेस्ट अनुभव उन्हें भारत के अगले टेस्ट कप्तान के लिए सबसे बड़ा दावेदार बनाता है.

जसप्रीत बुमराह

कप्तानी की लिस्ट में गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह भी है. भारत के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह ने अपनी कप्तानी कौशल को पहले ही साबित कर दिया है. बुमराह का तेज क्रिकेट दिमाग टेस्ट क्रिकेट के लिए एक अच्छा विकल्प होगा. 2022 से 2025 तक बुमराह के टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड में तीन मैच शामिल हैं. जिसमें एक जीत और दो हार शामिल हैं. इससे पहले वे भारत के टेस्ट उप-कप्तान रह चुके हैं. कप्तान के तौर पर उनका पहला टेस्ट 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ था. जिसमें भारत को सात विकेट से हार मिली थी.

जबकि पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह ने भारत को 295 रनों की बड़ी जीत दिलाई. जिससे भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल की। यह श्रृंखला में टीम की एकमात्र जीत रही थी. सिडनी में उन्होंने फिर कप्तानी की लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और भारत मैच और श्रृंखला दोनों 1-3 से हार गई.

ऋषभ पंत

हाल के वर्षों में ऋषभ पंत टेस्ट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. जिन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. वह टीम में विकेटकीपिंग भी करते हैं. हालांकि, उन्हें कप्तान के रूप में अपनी योग्यता साबित करनी बाकी है. दूसरी ओर, गिल हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम का एक प्रमुख हिस्सा रहे हैं और उन्हें टीम के भविष्य के लीडर के रूप में भी देखा जाता है. हालांकि पंत की मैच जीताऊ पारी उनके इस रेस में एक प्रबल दावेदार बनाती है. ऋषभ पंत ने अब तक 54 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है. जिसमें से उन्होंने 28 मैच जीते हैं और 25 हारे हैं. जबकि एक मैच बिना किसी मुकाबले के समाप्त हुआ. इसके अलावा, उन्होंने 5 टी20I मैचों में भी टीम इंडिया का नेतृत्व किया है. जिसमें से उन्होंने 2 जीते हैं, 2 हारे हैं और एक बिना किसी मुकाबले के समाप्त हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड