क्रिकेट

Where to Watch Zimbabwe vs Bangladesh 2026 Live Streaming Online And TV Channel Telecast In India: जिम्बाब्वे-बांग्लादेश टेस्ट मैच भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE, जानें पूरी डिटेल

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें बांग्लादेश ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है. 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. बांग्लादेश इस सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बाद उतरेगा.

Where to Watch Zimbabwe vs Bangladesh 2026 Live Streaming Online And TV Channel Telecast In India: जिम्बाब्वे-बांग्लादेश टेस्ट मैच भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE, जानें पूरी डिटेल
बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Live Streaming: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के साथ दोनों देशों की बहु-प्रारूप (Multi-Format) सीरीज का आगाज होने जा रहा है. यह मुकाबला रविवार, 28 जून से हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में जीत के साथ दौरे की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं. IND-W vs AUS-W Weather Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या नहीं, जानें लॉर्ड्स का मौसम का हाल

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू फॉर्मेट
28 जून, दोपहर 1:00 बजे एकमात्र टेस्ट हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे टेस्ट
6 जुलाई, दोपहर 1:00 बजे पहला वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे वनडे
9 जुलाई, दोपहर 1:00 बजे दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे वनडे
11 जुलाई, दोपहर 1:00 बजे तीसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे वनडे
15 जुलाई, शाम 4:00 बजे पहला टी20 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो टी20
17 जुलाई, शाम 4:00 बजे दूसरा टी20 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो टी20
19 जुलाई, शाम 4:00 बजे तीसरा टी20 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो टी20

हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें बांग्लादेश ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है. 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. बांग्लादेश इस सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बाद उतरेगा, जबकि जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरा हुआ है.

भारत में कहां देखें ZIM vs BAN टेस्ट मैच LIVE

भारत में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि क्रिकेट फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. मैच देखने के लिए दर्शकों को मैच पास या सब्सक्रिप्शन लेना होगा. दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. ऐसे में पांच दिनों तक हरारे में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2026 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).