Namibia vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

नामीबिया की बल्लेबाजी में जान फ्राइलिंक, लौरेन स्टीनकैंप, गर्हार्ड इरास्मस और जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन जैसे अहम बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में रुबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ टीम की बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के पास ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रयान बर्ल और तदिवानाशे मारुमानी जैसे प्रभावी बल्लेबाज हैं.

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Namibia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 31 अगस्त को खेला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर इतिहास रचने वाली गर्हार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की अगुवाई वाली नामीबिया टीम जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. वहीं सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली सात विकेट की हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Stats And Preview: नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी. मेजबान नामीबिया अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगा, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ खेलेगा. ऐसे में विंडहोक में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (Namibia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें नामीबिया ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से नामीबिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

नामीबिया की बल्लेबाजी में जान फ्राइलिंक, लौरेन स्टीनकैंप, गर्हार्ड इरास्मस और जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन जैसे अहम बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में रुबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ टीम की बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के पास ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रयान बर्ल और तदिवानाशे मारुमानी जैसे प्रभावी बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. यहां अब तक बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलित मुकाबला देखने को मिला है, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है. पिछले मुकाबले में नामीबिया ने 163 रन बनाकर सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया था. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now