West Indies vs South Africa, 1st T20I: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती है दोनों टीमें

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अपनी लय को टी20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी. साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज दिग्गजों को आराम दिया गया हैं. वहीं, जेसन स्मिथ और क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया गया हैं.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

West Indies Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: टेस्ट सीरीज (Test Series) के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला मुकबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम (Brian Lara Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के हाथों में होगी. जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. WI vs SA 1st T20I Dream11 Team Prediction: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अपनी लय को टी20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी. साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज दिग्गजों को आराम दिया गया हैं. वहीं, जेसन स्मिथ और क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया गया हैं. अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका पर हावी नजर आ सकती है. लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरफ से तैयार है. ऐसे में एडेन मार्करम अपनी युवा टीम के साथ वेस्टइंडीज को पटखनी देना चाहेंगे.

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. अब तक इस मैदान पर कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान 8 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्करो 128 रन रहा है. त्रिनिदाद की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है.

एडेन मार्कराम टी20 फॉरमेट में साउथ अफ्रीका के लिए 48 मैचों की 44 इनिंग में 33.54 की औसत से 1241 रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं, एडेन मार्कराम के नाम 12 विकेट भी दर्ज हैं. टी20 फॉरमेट में कुल मिलाकर एडेन मार्कराम ने अब तक 3939 रन और 35 विकेट झटके हैं.

इस सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर और अलजारी जोसेफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया हैं. इन सभी अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. ऐसे में अन्य खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा. निकोलस पूरन और शाई होप जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), होप, रोस्टन चेज, पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती.

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), मार्कराम (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, डोनोवन फरेरा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन और ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें