West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे.
West Indies National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उटलफेर कर सकती है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड
टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है और उसमें अप्रत्याशित रूप से स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी है. यह मुकाबला ICC टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान पर खेला गया था. ऐसे में स्कॉटलैंड के पास एक मनावैज्ञानिक बढ़त रहेगी और वह फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी. इसी तरह वेस्टइंडीज टीम पुरानी हार का बदला लेने का प्रयास करेगी.
स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल मध्य क्रम में टीम को मजबूती देने का प्रयास करेंगे. तेज गेंदबाजी की अगुवाई शमार जोसेफ करेंगे.
नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2026 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

