West Indies vs Pakistan Test Series 2026 Full Schedule: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जुलाई से शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के लिए यह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अहम हिस्सा होगी. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज हाल ही में श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी.
West Indies National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Test Series 2026 Full Schedule: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 25 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी (Brian Lara Cricket Academy), तारौबा में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अगस्त से क्वींस पार्क ओवल (Queen's Park Oval), पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज की उम्मीद है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान बाबर आजम (Babar Azam) संभालेंगे, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी रोस्टन चेज (Roston Chase) करेंगे. यह भी पढ़ें: West Indies Announce Squad For WI vs PAK Test Series: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, जोशुआ बिशप को पहली बार मिला मौका, रोस्टन चेज संभालेंगे कप्तानी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जुलाई से शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के लिए यह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अहम हिस्सा होगी. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज हाल ही में श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी.
इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को दोबारा टीम की कमान सौंपी है. हालांकि शान मसूद बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज को तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की सेवाएं नहीं मिलेंगी. उन्होंने निजी कारणों से इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसे में दोनों टीमें मजबूत प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (WI vs PAK Head To Head)
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला साल 1958 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 19 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच 15 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. वेस्टइंडीज की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच पाकिस्तान ने 8 टेस्ट जीते हैं, जबकि मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
कब और कहां देखें मुकाबला?
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 25 से 29 जुलाई और दूसरा टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. भारत में इस टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी.
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज 2026 का शेड्यूल
25-29 जुलाई 2026 - पहला टेस्ट - ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा - शाम 7:30 बजे
2-6 अगस्त 2026 - दूसरा टेस्ट - क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन - शाम 7:30 बजे
दोनों टीमों का स्क्वॉड
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह.
वेस्टइंडीज: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, टैगेनरीन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स.
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दोनों टेस्ट मैचों का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.