West Indies vs Pakistan, 1st ODI Match 2025 Trinidad Pitch Report: त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 137 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 71 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 63 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Trinidad Pitch Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 8 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में भारतीय समयानुसार देर रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 सीरीज़ के बाद अब 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी रणनीति और मजबूती का इम्तिहान देने उतरेंगी. टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने बाजी मारी थीं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Ireland Women vs Pakistan Women, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा कर पाएगी आयरलैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वेस्टइंडीज की अगुवाई करेंगे शाई होप

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है. रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी. वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है.

मोहम्मद रिज़वान और बाबर आजम की टीम में वापसी

इस सीरीज़ में पाकिस्तान की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान करते नजर आएंगे. वहीं, बाबर आज़म की भी टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की वापसी हुई है. इसके अलावा, युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ और स्पिनर सुुफयान मोकीम को भी मौका दिया गया है.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI ODI Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 137 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 71 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 63 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

पिच रिपोर्ट (WI vs PAK Pitch Report)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 8 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा में खेला जाएगा. यहाँ की पिच धीमी मानी जाती है और स्पिन गेंदबाज़ों को खास मदद मिलती है. शुरुआत में नई गेंद थोड़ा स्विंग करती है लेकिन जल्दी ही बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. इस मैदान पर 250-270 के स्कोर को डिफेंड किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीद है कि नई पिच पर गेंदबाज को भी फायदा हो सकता है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: केसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, शमर जोसेफ.

पाकिस्तान: बाबर आजम, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हसन अली, अबरार अहमद.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\