West Indies vs Nepal, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: रोमांचक टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को कांटे की टक्कर देने उतरेगी नेपाल, दुबई में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 62% मुकाबले जीते हैं. स्पिनर्स ने इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है. नेपाल के स्पिनर्स इस मैच में विकेट निकाल सकते हैं. दूसरी तरफ, वेस्ट इंडीज टीम का प्रदर्शन भी टी20 फॉर्मेट में निराशाजनक रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के खिलाफ भी टी20 सीरीज में 2-1 से निराशा हाथ लगी है.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match Key Players To Watch: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच नेपाल क्रिकेट के इतिहास में खास है क्योंकि पहली बार नेपाल को आईसीसी पूर्ण सदस्य (Full Member) टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने का मौका मिला है. नेपाल के पास इस श्रृंखला में सीखने के लिए काफी कुछ है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज भी इस सीरीज में अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान अकील होसेन (Akeal Hosein) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Nepal T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा हैं नेपाल बनाम वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस साल नेपाल की टीम ने आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान नेपाल की टीम को चार में जीत मिली. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर और आखिरी मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाना है. ये सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. दोनों ही टीमें इस सीरीज का बेसब्री के साथ इंतजार कर रही हैं.

इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 62% मुकाबले जीते हैं. स्पिनर्स ने इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है. नेपाल के स्पिनर्स इस मैच में विकेट निकाल सकते हैं. दूसरी तरफ, वेस्ट इंडीज टीम का प्रदर्शन भी टी20 फॉर्मेट में निराशाजनक रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के खिलाफ भी टी20 सीरीज में 2-1 से निराशा हाथ लगी है.

पिछले एक साल में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खास नहीं रहा है. टीम को इस कैलेंडर इयर में 12 में से सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. हालांकि, नेपाल के खिलाफ वे अनुभव और डैप्थ की वजह से फेवरीट माने जा रहे हैं. नेपाल ने इस चुनौती के लिए अपनी टीम में अहम नाम लौटाए हैं. मोहम्मद आदिल आलम और सुदीप जोरा की वापसी टीम को मजबूती देगी. कप्तान रोहित पौडेल के साथ उप-कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी रहेंगे, जबकि संदीप लामिछाने और ललित राजभंशी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. शारजाह की धीमी विकेट पर ये स्पिनर बड़ा रोल निभा सकते हैं.

नेपाल और वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NEP vs WI T20 Head To Head Record)

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार नेपाल और वेस्टइंडीज की टीम आमने-सामने होगी. दोनों के बीच एकदिवसीय फॉर्मेट में एक मैच खेला गया है जिसमें वेस्टइंडीज 101 रन से विजेता रही.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (NEP vs WI Key Players To Watch)

रोहित पौडेल (Rohit Paudel): नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने पिछले 10 मैचों में 64.14 की औसत और 86.01 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए हैं. रोहित पौडेल का धैर्य और रन बनाने की क्षमता टीम के लिए एक मजबूत आधार रही है.

सोमपाल कामी (Sompal Kami): नेपाल के स्टार आलराउंडर सोमपाल कामी ने पिछले 7 मैचों में 87 की औसत और 111.06 की शानदार स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. सोमपाल कामी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.

संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane): नेपाल के दिग्गज गेंदबाज संदीप लामिछाने ने 8 मैचों में 6.63 की इकॉनमी और 23.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट चटकाए हैं. संदीप लामिछाने की सटीक गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है.

कीसी कार्टी (Keacy Carty): वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज कीसी कार्टी ने पिछले 7 मैचों में 243 रन बनाए हैं. इस दौरान कीसी कार्टी की औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 91.01 रही है. कीसी कार्टी की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होती है.

जेसन होल्डर (Jason Holder): वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर जेसन होल्डर ने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. जेसन होल्डर ने पिछले 10 मैचों में 48.71 की औसत और 93.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाए हैं.

अकील होसेन (Akeal Hosein): गेंदबाजी में अकील होसेन ने अपनी सटीकता से सभी को प्रभावित किया है. अकील होसेन ने पिछले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं, और अकील होसेन की इकॉनमी मात्र 4.04 रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs NEP 1st Likely Playing XI)

वेस्टइंडीज (WI Likely Playing XI): अकील होसेन (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू (विकेट कीपर), कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, अमीर जंगू, जेसन होल्डर, एकीम ऑगस्टे, फैबियन एलन, शमर स्प्रिंगर, ओबेद मैकॉय, जेडियाह ब्लेड्स.

नेपाल (NEP Likely Playing XI): कुशल भुर्टेल, रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, दीपेंद्र ऐरी, आसिफ शेख (विकेटकीपर), लोकेश बम, कुशल मल्ला, गुलसन झा, संदीप लामिछाने, सोमपाल कामी, ललित राजबंशी.

नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

NEP vs WI 1st T20I Live Streaming In India NEP vs WI 1st T20I Live Toss Update NEP vs WI 1st T20I Pitch Report NEP vs WI 1st T20I Score Update NEP vs WI 1st T20I Scorecard NEP vs WI 1st T20I Weather Update NEP vs WI Satta Bazar NEP vs WI Satta Bazar Rate NEP vs WI T20I Head To Head Record NEP बनाम WI T20I हेड टू हेड रिकॉर्ड NEP बनाम WI पहला T20I पिच रिपोर्ट NEP बनाम WI पहला T20I मौसम अपडेट NEP बनाम WI पहला T20I लाइव टॉस अपडेट NEP बनाम WI पहला T20I लाइव स्ट्रीमिंग भारत में NEP बनाम WI पहला T20I स्कोर अपडेट NEP बनाम WI पहला T20I स्कोरकार्ड Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard Nepal vs West Indies Nepal vs West Indies Live Streaming In India SATTA BAZAR Sharjah Cricket Stadium Pitch Report Sharjah Pitch Report Sharjah Weather Update नेपाल बनाम वेस्टइंडीज नेपाल बनाम वेस्टइंडीज भारत में लाइव स्ट्रीमिंग नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम मैच स्कोरकार्ड शारजाह क्रिकेट स्टेडियम शारजाह पिच रिपोर्ट शारजाह मौसम अपडेट

संबंधित खबरें

\