West Indies vs England, 5th T20I Match Pitch Report And Weather Update: पांचवें टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या इंग्लैंड के गेंदबाज करेंगे पटलवार, मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और सेंट लूसिया के मौसम का हाल

यह सीरीज अब तक वेस्ट इंडीज के लिए बेहद निराशाजनक रही है. टीम की बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है. निकोलस पूरन, एविन लुईस, और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ियों ने निराश किया है.गेंदबाजी में अकील होसेन का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिन्होंने पिछले मैच में 4 विकेट लिए थे. लेकिन बाकी गेंदबाज जैसे अल्जारी जोसेफ और गुडकेश मोती ने रन लुटाए हैं.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @englandcricket/@windiescricket)

West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team, 5th T20I Match: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 19 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकबका सेंट लूसिया (St Lucia) के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Daren Sammy National Cricket Stadium) में भारतीय समानुसार देर रात 1:30 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड (England) को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम 3-1 से सीरीज में पीछे चल रहीं हैं. इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच फिर एक बार रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. ENG vs WI 5th T20I 2024 Preview: आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज का बरकरार रहेगा जीत का सिलसिला, या इंग्लैंड करेगी वापसी? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 219 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने महज 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

यह सीरीज अब तक वेस्ट इंडीज के लिए बेहद निराशाजनक रही है. टीम की बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है. निकोलस पूरन, एविन लुईस, और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ियों ने निराश किया है.गेंदबाजी में अकील होसेन का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिन्होंने पिछले मैच में 4 विकेट लिए थे. लेकिन बाकी गेंदबाज जैसे अल्जारी जोसेफ और गुडकेश मोती ने रन लुटाए हैं.

इस सीरीज में इंग्लैंड ने अपनी गहराई और संतुलन का प्रदर्शन किया है. अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने टीम को शानदार जीत दिलाई है. अब सीरीज का चौथा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज अपनी लाज बचाना चाहेगी. दूसरी ओर, इस मैच में इंग्लैंड की नज़रें 4-1 से , जबकि वेस्ट इंसीरीज पर कब्जा करने पर होगी. वेस्टइंडीज आत्मविश्वास और सम्मान हासिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs ENG Head To Head Record)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम वनडे में अब तक 34 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 34 में से 18 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 16 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना साफ़ होता है की दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर होने के नाते वो ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

पिच रिपोर्ट (WI vs ENG Pitch Report)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती हैं. इस पिच पर अच्छी उछाल और गति है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने का अच्छा मौका मिलता है. इस मैदान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था. इस पिच पर पिछले मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मौसम का हाल (Weather Report)

सेंट लूसिया में मैच के दौरान गरमी और नमी ज्यादा रहने की संभावना है. जिससे खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि, बारिश की संभावना कम है, जिससे मैच में कोई दिक्कत नहीं आएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), गुडाकेश मोती, फेबियन एलेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड.

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जैकब बेथेल, डैन मौस्ली, जेमी ओवर्टन, जॉफ्रा आर्चर, अदिल राशिद, जॉन टर्नर.

Share Now

Tags

ENG vs WI ENG vs WI 5th T20I 2024 Preview eng vs wi live eng vs wi live streaming in india eng vs wi t20 England England cricket team england cricket team vs west indies cricket team match scorecard england national cricket team England vs West Indies Evin Lewis LIVE CRICKET SCORE Roston Chase Rovman Powell Shai Hope Sherfane Rutherford Shimron Hetmyer West Indies West Indies cricket team west indies cricket team vs england cricket team match scorecard West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team West Indies vs England 5th T20 West Indies vs England Details West Indies vs England Head to Head Records west indies vs england live West Indies vs England Mini Battle West Indies vs England Streaming where to watch england cricket team vs west indies cricket team where to watch west indies cricket team vs england cricket team WI vs ENG WI vs ENG Head to Head record in T20 WI vs ENG Key Players To Watch Out wi vs eng live WI vs ENG Live Score WI vs ENG Live Score Update WI vs ENG Live Scorecard WI vs ENG Live Streaming WI vs ENG Live Streaming In India WI vs ENG Mini Battle WI vs ENG Score WI vs ENG Scorecard wi vs eng t20 Will Jacks इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम युगांडा क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा

The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

\