West Indies vs England 4th ODI 2019: क्रिस गेल ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में आज वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 97 गेंदों में ताबड़तोड़ 162 रन ठोकते हुए कई सारे रिकार्ड्स अपने नाम किए.

क्रिस गेल (Photo: Getty Images)

West Indies vs England 4th ODI 2019: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में आज वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 97 गेंदों में ताबड़तोड़ 162 रन ठोकते हुए कई सारे रिकार्ड्स अपने नाम किए. जी हां क्रिस गेल ने आज कैरेबियन पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) के बाद वनडे क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं गेल ने इस मैच में 14 छक्के लगाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

बता दें कि क्रिस गेल ब्रायन लारा के बाद वनडे क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए हैं. गेल ने अपने 288वें वनडे मैच में 10 हजार का आंकड़ा पार किया है. गेल से पहले वेस्टइंडीज के लिए 10 हजार रन बनाने की उपलब्धि बस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम था.

यह भी पढ़ें- मालिश करने वाली को Private Part दिखाने का मामला: क्रिस गेल को मिलेंगे तीन लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर

बता दें कि इसके अलावा आज क्रिस गेल के नाम आज एक वनडे सीरीज में या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड जुड़ गया है. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में गेल ने 14 छक्के जड़े जबकि इस सीरीज में अब तक वो 30 छक्के जड़ चुके हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है और अभी इस टूर्नामेंट का एक मैच बाकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट