West Indies vs England, 2nd T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वनडे सीरीज़ में जीत के बाद वेस्टइंडीज़ का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. हालांकि, वेस्टइंडीज को इस टी20 मुकाबले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे. रोवमैन पॉवेल टीम की कप्तानी करते हुए मध्यक्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से टीम को मजबूती देंगे. गेंदबाज़ी में मैथ्यू फोर्ड का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

WI vs ENG (Photo Credit: @englandcricket/@windiescricket)

West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team 2nd T20I 2024 Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 11 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच बारबाडोस (Barbados) के ब्रिजटाउन, बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval, Bridgetown) में रात 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टी20 सीरीज में जोस बटलर (Jos Buttler) की वापसी हुई हैं. इंग्लैंड (England) की कमान जोस बटलर के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की अगुवाई रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) कर रहे हैं.

वनडे सीरीज़ में जीत के बाद वेस्टइंडीज़ का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. हालांकि, वेस्टइंडीज को इस टी20 मुकाबले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे. रोवमैन पॉवेल टीम की कप्तानी करते हुए मध्यक्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से टीम को मजबूती देंगे. गेंदबाज़ी में मैथ्यू फोर्ड का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. West Indies vs England, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या इंग्लैंड के गेंदबाज दिखाएंगे अपना जलवा, मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और बारबाडोस के मौसम का हाल

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम में कप्तान जोस बटलर की वापसी से न केवल आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि टीम को काफी ज्यादा मजबूती भी मिली है. जोस बटलर की मौजूदगी से सलामी जोड़ी में मजबूती आएगी. मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन से आक्रामक बल्लेबाज़ी की उम्मीद रहेगी. टीम में गेंदबाज़ी में इंग्लैंड के पास जॉफ्रा आर्चर और अदिल राशिद जैसे अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को चुनौती दे सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs ENG Head To Head)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम वनडे में अब तक 31 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 30 में से 17 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 14 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना साफ़ होता है की दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर होने के नाते वो ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

वेस्टइंडीज ने अपने घर पर 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम को अपने घर पर सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं, अवे में वेस्टइंडीज को 4 मुकाबले में और इंग्लैंड को 10 मुकाबले में जीत मिली है. इसी तरह न्यूट्रल ग्राउंड पर वेस्टइंडीज को 3 मुकाबले में और इंग्लैंड को एक मुकाबले में जीत मिली है.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों के टी सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 11 नवंबर को बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन (Kensington Oval, Bridgetown) में भारतीय समयानुसार रात 1:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 1:00 PM को होगा.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबला का लाइव टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण के संबंध में किसी भी टीवी चैनल पर फिलहाल कोई सूचना उपलब्ध नहीं है. हालांकि, भारत में इस सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (FanCode App) और वेबसाइट पर देखा जा सकेगा, जहां दर्शक तीसरे वनडे मैच का आनंद लेने के लिए मैच पास या सीरीज का पास लेना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), गुडाकेश मोती, फेबियन एलेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड.

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जैकब बेथेल, डैन मौस्ली, जेमी ओवर्टन, जॉफ्रा आर्चर, अदिल राशिद, जॉन टर्नर.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दिखेगा दम या पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे उलटफेर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\