West Indies vs England 2nd T20I Key Players To Watch Out: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम वनडे में अब तक 31 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 30 में से 17 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 14 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना साफ़ होता है की दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर होने के नाते वो ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (Photo: @windiescricket/@ICC)

West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team 2nd T20I 2024 Match: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 11 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच बारबाडोस (Barbados) के ब्रिजटाउन, बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval, Bridgetown) में रात 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टी20 सीरीज में जोस बटलर (Jos Buttler) की वापसी हुई हैं. इंग्लैंड (England) की कमान जोस बटलर के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की अगुवाई रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) कर रहे हैं. West Indies vs England, 2nd T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वनडे सीरीज़ में जीत के बाद वेस्टइंडीज़ का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. हालांकि, वेस्टइंडीज को इस टी20 मुकाबले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे. रोवमैन पॉवेल टीम की कप्तानी करते हुए मध्यक्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से टीम को मजबूती देंगे. गेंदबाज़ी में मैथ्यू फोर्ड का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम में कप्तान जोस बटलर की वापसी से न केवल आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि टीम को काफी ज्यादा मजबूती भी मिली है. जोस बटलर की मौजूदगी से सलामी जोड़ी में मजबूती आएगी. मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन से आक्रामक बल्लेबाज़ी की उम्मीद रहेगी. टीम में गेंदबाज़ी में इंग्लैंड के पास जॉफ्रा आर्चर और अदिल राशिद जैसे अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को चुनौती दे सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs ENG Head To Head)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम वनडे में अब तक 31 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 30 में से 17 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 14 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना साफ़ होता है की दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर होने के नाते वो ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

वेस्टइंडीज ने अपने घर पर 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम को अपने घर पर सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं, अवे में वेस्टइंडीज को 4 मुकाबले में और इंग्लैंड को 10 मुकाबले में जीत मिली है. इसी तरह न्यूट्रल ग्राउंड पर वेस्टइंडीज को 3 मुकाबले में और इंग्लैंड को एक मुकाबले में जीत मिली है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें:

निकोलस पूरन: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने पिछले 7 मैचों में विस्फोटक अंदाज में 281 रन बनाए हैं. इस दौरान निकोलस पूरन ने 56.2 की औसत और 177.84 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं.

रोमारियो शेफर्ड: वेस्टइंडीज के उभरते गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने पिछले 7 मैचों में अपनी गति और सटीकता से 10 विकेट झटके हैं. 9.29 की इकॉनमी के बावजूद रोमारियो शेफर्ड की गेंदों ने बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा है. रोमारियो शेफर्ड की स्ट्राइक रेट 12.6 टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.

शाई होप: वेस्टइंडीज के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप ने पिछले 8 मैचों में 266 रन जोड़े हैं. इस दौरान 44.33 की औसत और 156.47 की स्ट्राइक रेट पर खेले गए ये रन वेस्टइंडीज के मिडल ऑर्डर की मजबूती का सबूत हैं.

फिल सॉल्ट: इंग्लैंड के घातक सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से 10 मैचों में 35.29 की औसत और 161.43 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं. फिल सॉल्ट की तेज शुरुआत विरोधी टीमों पर दबाव बनाती है.

जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 7.41 की इकॉनमी पर 12 विकेट चटकाए हैं. जोफ्रा आर्चर की गेंदों की तेजी और उछाल ने बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं.

जोस बटलर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर अपनी 42.8 की औसत और 158.51 की स्ट्राइक रेट से 8 मैचों में 214 रन बनाए हैं. जोस बटलर की शांत और आक्रामक बल्लेबाजी का मिश्रण इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर को स्थायित्व प्रदान करता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), गुडाकेश मोती, फेबियन एलेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड.

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जैकब बेथेल, डैन मौस्ली, जेमी ओवर्टन, जॉफ्रा आर्चर, अदिल राशिद, जॉन टर्नर.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट