West Indies vs England 1st ODI Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

शाई होप की अगुवाई में कैरेबियाई टीम अपने घर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी. हालांकि, वेस्टइंडीज के लिए इंग्लैंड की चुनौती से पार पाना आसान नहीं रहने वाला है. इंग्लिश टीम की कप्तानी लियाम लिविंगस्टोन करेंगे. इस बीच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

WI vs ENG (Photo: @windiescricket/ESPN)

West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 31 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 31 अक्टूबर को एंटीगुआ (Antigua) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड (Sir Vivian Richards Stadium, North Sound) में रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) ने अपने टीम के ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में हैं. जबकि, इंग्लैंड (England) की अगुवाई लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) करते नजर आएंगे. जोस बटलर की टीम में वापसी अभी नहीं हुई हैं. West Indies vs England ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

शाई होप की अगुवाई में कैरेबियाई टीम अपने घर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी. हालांकि, वेस्टइंडीज के लिए इंग्लैंड की चुनौती से पार पाना आसान नहीं रहने वाला है. इंग्लिश टीम की कप्तानी लियाम लिविंगस्टोन करेंगे. इस बीच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच साल 1973 में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 105 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 53 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 46 में वेस्टइंडीज को जीत मिली है. वेस्टइंडीज की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 47 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कैरेबियाई टीम को 25 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, 18 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं और 4 मैच बेनतीजा रहे हैं.

वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है मुकाबला

वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है. अब तक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कुल 22 वनडे सीरीज खेली हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने 9-9 सीरीज अपने नाम किए है. इनके अलावा 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं. अपने घर पर खेलते हुए वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 6 वनडे सीरीज में हराया है. जबकि, 3 सीरीज में हार का सामना किया है. इनके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं.

पिच रिपोर्ट (WI vs ENG Pitch Report)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती हैं. इस पिच का मिजाज समय के साथ बदल सकता है और स्पिनरों को मदद मिल सकती है.

शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है, जबकि आखिरी ओवरों में स्पिन गेंदबाज हावी हो सकते हैं. इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

मौसम का हाल (Weather Report)

पहले वनडे मुकाबले के दौरान मौसम गर्म और साफ रहेगा. तापमान 25-30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. बल्लेबाजों को समय-समय पर तरोताजा रहने के लिए एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी पड़ सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोटी, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, रीस टॉपली, जेमी ओवर्टन, अदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\