West Indies vs Bangladesh ODI Stats: वनडे में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस पहले दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई.

wi vs ban (Photo: @BCBtigers)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team ODI Stats: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस पहले दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. अब दोनों टीमों की नजरें वनडे सीरीज पर होगी. शाई होप की अगुआई में वेस्टइंडीज़ अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों के समर्थन का फ़ायदा उठाने की कोशिश करेगी और पहले वनडे को जीतकर सीरीज में बढ़त बनान चाहेगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश के नियमित कप्तान नजमुल शांतो कमर की चोट के कारण बाहर ही गए हैं और उनकी जगह ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज टीम की कमान संभालेंगे. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में बांग्लादेश की कोशिश वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने पर होगी. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh 1st ODI Match 2024 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आज खेला पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने 44 वनडे मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें से 21 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश ने भी 21 मैच जीते हैं. इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमों ने जब भी भिड़ती है तो मुकाबला बराबरी का होता है.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 वनडे सीरीज खेली है. जिसमें बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. बांग्लादेश ने 11 में 6 सीरीज जीते हैं. जबकि ने वेस्टइंडीज 5 वनडे सीरीज अपने नाम किए है. इसे इतना पता चलता बांग्लादेश की टीम वनडे में मजबूत है.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने बनाए हैं. तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 मैचों की 32 पारियों में 43.14 की औसत के साथ 1208 रन बनाए हैं. इस दौरानतमीम इकबाल ने 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़ा है और 130* रन बेस्ट स्कोर है.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

तमीम इकबाल (बांग्लादेश) - 1208

मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) - 972

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 834

शाई डिएगो होप (वेस्टइंडीज) - 778

क्रिस्टोफर हेनरी गेल (वेस्टइंडीज) - 661

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के केमार रोच ने चटकाए हैं. केमार रोच ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 मैचों में 25.50 की औसत और 5.36 की इकॉनमी के साथ 30 विकेट चटकाए हैं.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

केमार रोच (वेस्टइंडीज) - 30

मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) - 30

मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) - 28

मेहदी हसन मिराज (दक्षिण अफ्रीका) - 26

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 24

दोनों टीमों की स्क्वाड

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, जेडन सील्स, मार्क्विनो मिंडले, एलिक अथानाज़े , जेदिया ब्लेड्स

बांग्लादेश टीम: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा, नसुम अहमद, परवेज़ हुसैन इमोन

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट