West Indies vs Bangladesh 2nd Test 2024 Live Streaming: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी वेस्टइंडीज, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 201 रनों से हरा दिया. इसके साथ मेजबानने ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 से बढ़त हासिल की.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश(Photo: @windiescricket)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Live Streaming: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 201 रनों से हरा दिया. इसके साथ मेजबानने ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 से बढ़त हासिल की. अब सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम की नजरें दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी. हालांकि मेहमान टीम के लिए यह इतना आसान नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: WI vs BAN 2nd Test, Jamaica Stats and Record: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट, यहां जानें सबीना पार्क के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कब से खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 नवंबर शनिवार से भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कहां देखें?

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे टेस्ट मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, एलिक अथानाज़, कीसी कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा (डब्ल्यू), जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\