West Indies vs Bangladesh 2nd T20 2024 Highlights: दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रनों से रौंदा, शमीम हुसैन बने जीत के हीरो; देखें हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन दूसरा टी20 मुकाबला 18 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent ) के अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से हरा दिया.

Bangladesh (Photo: X)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20 2024 Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन दूसरा टी20 मुकाबला 18 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent ) के अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से हरा दिया. बांग्लादेश ने मेजबान टीम को जीत के लिए 130 रनों का टारगेट मिला था. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 102 रनों का सिमट गई. इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. यह भी पढें: WTC 2025 Final Scenario: गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऐसे पहुंच सकती हैं टीम इंडिया, मेलबर्न और सिडनी मैच से समझें पूरा समीकरण

इस मैच में बांग्लादेश की ओर से शमीम हुसैन की छोटी सी पारी बांग्लादेश के लिए काफी अहम साभित हुई. शमीम ने 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए. शमीम को इस धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जबकि गेंदबाजी में तस्कीन अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया तस्कीन ने 3.3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के तीसरे टी20 मैच का हाईलाइट

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 130 रनों का टारगेट

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर फिर एक बार पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहला बल्लेबाजी करने उत्तरी बांग्लादेश की शुरुआत ख़राब रही. कप्टा लिटन दास 3 रन के स्कोर अकील होसेन का शिकार हो गए. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा शमीम हुसैन ने 35 रन बनाए. इसके अलावा सौम्या सरकार ने 11 रन, जकर अली 21 रन और महेदी हसन ने 11 रन बनाए.

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि अकील होसेन को 1 विकेट, रोस्टन चेस को 1 विकेट, अल्ज़ारी जोसेफ को 1 विकेट और ओबेद मैककॉय को भी 1 विकेट मिला.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी फिर हुई फ्लॉप

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. मेजबान टीम शुरूआती 6 ओवर में 32 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए. जिसके बाद उन्हें मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया और 18.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जबकि अकील होसेन ने 31 रन का योगदान दिया.

वहीं बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. तस्कीन अहमद ने 3.3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा महेदी हसन, तंज़ीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट झटके और हसन महमूद को 1 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड