WI vs AUS 1st Test 2025 Preview: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच होगा रोमांचक, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच 25 जून (मंगलवार) से बारबाडोस (Bridgetown) के केन्सिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला टेस्ट मैच 25 जून (मंगलवार) से बारबाडोस (Bridgetown) के केन्सिंग्टन ओवल (Kensington Oval) मैदान में खेला जाएगायह मुकाबला दोनों टीमों के लिए नई टेस्ट चक्र की शुरुआत है. वेस्ट इंडीज़ के लिए यह मैच बेहद खास होगा क्योंकि लंबे समय तक टेस्ट कप्तान रहे क्रेग ब्रैथवेट के बाद अब रोस्टन चेस को टीम की कमान सौंपी गई है. वेस्ट इंडीज़ की टीम हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रही है और 2023 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद कोई भी सीरीज़ नहीं जीत सकी है. घरेलू मैदान पर नई कप्तानी और जोश के साथ कैरेबियाई टीम एक नई शुरुआत की तलाश में होगी. ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज के बीच कल खेला जाएगा पहले टेस्ट मैच का पहला खेल, यहां जाने कब और कैसे उठाए इस मुकाबले का लुफ्त

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 रैंक टीम है. हालांकि वे हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार गए थे, लेकिन इसके बावजूद पैट कमिंस की अगुवाई में टीम लगातार तीन टेस्ट सीरीज़ जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ में दबदबे के साथ उतरना चाहेगा और एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करना चाहेगा.

टेस्ट में वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs AUS Head to Head Records): अब तक दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में कुल 120 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 61 टेस्ट में जीत दर्ज की है जबकि वेस्ट इंडीज़ को 33 मुकाबलों में जीत मिली है. 25 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं और 1 मैच टाई पर समाप्त हुआ है.

वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट 2025 मैच के प्रमुख खिलाड़ी (WI vs AUS Key Players To Watch Out): वेस्ट इंडीज़ की ओर से नज़रें रोस्टन चेस, शाई होप, शमर जोसेफ और अल्ज़ारी जोसेफ पर होंगी जो मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (WI vs AUS Mini Battle): वेस्ट इंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेस और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बीच टक्कर बेहद दिलचस्प होगी. वहीं शाई होप और नाथन लायन के बीच मिडिल ऑर्डर में जंग देखने लायक होगी. इसके अलावा युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और तेज़ गेंदबाज़ शमर जोसेफ के बीच की भिड़ंत भी निर्णायक हो सकती है.

वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच 25 जून (मंगलवार) से बारबाडोस (Bridgetown) के केन्सिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट FanCode ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के ज़रिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं.

वेस्ट इंडीज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन (WI vs AUS Probable Playing XI):

वेस्ट इंडीज़ राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: क्रेग ब्रैथवेट, मिकाइल लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ, जोमेल वॉरिकन, शमर जोसेफ, जैडेन सील्स

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सैम कॉन्सटास, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\