West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया है. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर शानदार फॉर्म में हैं और 219 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं. वहीं गुडाकेश मोटी 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर सुपर-8 में दमदार शुरुआत की थी.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 47th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. वेस्टइंडीज की टीम +5.350 के शानदार नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर मौजूद है.  इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया है. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर शानदार फॉर्म में हैं और 219 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं. वहीं गुडाकेश मोटी 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर सुपर-8 में दमदार शुरुआत की थी. कप्तान एडेन मार्करम 182 रन के साथ टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं, जबकि मार्को यानसेन 11 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs SA T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 15 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच मैच हुए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज केवल एक मैच जीत सका है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बड़े मैदान के बावजूद बल्लेबाज अपनी टाइमिंग और पावर से बड़े स्कोर बना सकते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स प्रभावी साबित हो सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (WI vs SA Key Players To Watch Out): शिमरोन हेटमायर, शाई होप, गुडाकेश मोटी, एडेन मार्करम, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): शिमरोन हेटमायर और कगिसो रबाडा के बीच की भिड़ंत मैच का रुख तय कर सकती है. वहीं एडेन मार्करम और गुडाकेश मोटी के बीच मिडिल ओवर्स की टक्कर भी काफी अहम रहने वाली है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 47वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (WI vs SA T20 World Cup 47th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 2:30 बजे किया जाएगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 47वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI vs SA T20 World Cup 47th Match Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 47वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch WI vs SA T20 World Cup 47th Match Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SA 47th Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, जेडन सील्स.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\