देखें Video: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का यह इमोशनल वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इन दिनों (Steve Smith) बॉल टैम्‍परिंग मामले (Ball-Tampering Scandal) में एक वर्ष का प्रतिबंध (Ban)झेल रहे हैं.

सौरव गांगुली और स्टीव स्मिथ: (Photo Credit: Getty Image)

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इन दिनों (Steve Smith) बॉल टैम्‍परिंग मामले (Ball-Tampering Scandal) में एक वर्ष का प्रतिबंध (Ban)झेल रहे हैं. ज्ञात हो कि स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) और बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) भी प्रतिबंध (Ban) झेल रहे हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के मैदान में उतरने में अभी करीब चार महीने बचे हैं. लेकिन इसी बीच वह एक कमर्शियल विज्ञापन में दिखाई दे रहें हैं.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इस कमर्शियल विज्ञापन में अपनी बॉल टेंपरिंग वाली गलती के लिए भावुक नजर आ रहे हैं और वह पहले से और भी ज्यादा अच्छा इंसान बनकर क्रिकेट में लौटना चाहते हैं. अगर आप यह वीडियो देखते हैं तो आपको बरबस पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की याद आ जाती है. जी हां जब पूर्व भारतीय कप्तान अपने सबसे ख़राब दौर से गुजर रहे थे तब उन्होंने एक पेय बेचने वाली कंपनी के लिए ऐसा ही एक विज्ञापन किया था। उस विज्ञापन में सौरव गांगुली अपनी वापसी का इरादा बता रहे थे। उस विज्ञापन की शुरुआत में फैंस से वह पूछ रहे थे. 'भूले तो नहीं हैं दादा को?'

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ इस विज्ञापन में कह रहे हैं, 'एक गलती ने मेरे सारे सपने तोड़ दिए हैं. मैं निराशा में था, लेकिन अब इससे आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने का समय है. मैंने कुछ मुश्किल दिनों का सामना किया, लेकिन ठीक है. हर कोई गलतियां करता है. लेकिन आप अपनी गलतियों से कैसे सीख लेते हैं यह मैटर करता है. इसके बाद स्टीव स्मिथ कहते हैं, 'मैं लौटना चाहता हूं पहले से कहीं बेहतर बनकर.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड