Wasim Akram Criticises PCB: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इमरान खान की 'अनदेखी' पर वसीम अकरम का फूटा गुस्सा, पीसीबी से वीडियो को हटाने और "माफी" मांगने का किया आग्रह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 अगस्त को देश के क्रिकेट इतिहास को दर्शाते हुए एक वीडियो साझा किया था. इसमें वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इमरान खान की अनदेखी हुई थी, जिसकी वसीम अकरम ने आलोचना की है.

इमरान खान और वसीम अकरम (Photo Credits: Facebook And Instagram)

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 अगस्त को देश के क्रिकेट इतिहास को दर्शाते हुए एक वीडियो साझा किया था. इसमें वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इमरान खान की अनदेखी हुई थी, जिसकी वसीम अकरम ने आलोचना की है.

पीसीबी ने 14 अगस्त को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के प्रमुख योगदान और 1952 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े क्षणों पर प्रकाश डाला गया, जब उन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. लेकिन इस वीडियो में इमरान खान को नहीं दिखाया गया. ICC Men's T20 Player Rankings: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 25वां स्थान हासिल किया, जानें अन्य खिलाड़ियों का हाल

वीडियो में इमरान को शामिल न करने पर तीखी प्रतिक्रिया हुई. इमरान न केवल पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, बल्कि अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 तक देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं. अब 1992 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे वसीम अकरम ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

57 वर्षीय अकरम ने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो उन्हें "जीवन का सबसे बड़ा सदमा" लगा और उन्होंने पीसीबी से वीडियो को हटाने और इमरान को इससे बाहर रखने के लिए "माफी" मांगने का आग्रह किया.

अकरम ने एक ट्वीट में कहा, "श्रीलंका पहुंचने से पहले लंबी उड़ानों और कई घंटों के ट्रेवल के बाद, मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मैंने महान इमरान खान को छोड़कर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास पर पीसीबी की छोटी क्लिप देखी... राजनीतिक मतभेद अलग हैं लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिया... पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए''.

इमरान खान को पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर और खेल के महानतम ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है. उन्होंने 1992 में एमसीजी में पाकिस्तान को पहला वर्ल्ड कप जिताया.

दो दशक लंबे राजनीतिक करियर के बाद 2018 में इमरान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुना गया था, लेकिन पिछले साल संसद में अविश्वास मत के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था.

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान तब से मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, और एक जानलेवा हमले के प्रयास के बाद घायल हो गए हैं. दस दिन पहले इमरान को गिरफ्तार किया गया और भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट