क्रिकेट

Vitality T20 Blast: मैच के दौरान महिला के साथ गंदी हरकत करते दिखा पुरुष दर्शक, वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच को क्रिकेट से ज्‍यादा शख्‍स के किए गए व्‍यवहार के कारण याद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शख्‍स की जमकर आलोचना हो रही है और कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की जा रही है.

Vitality T20 Blast: मैच के दौरान महिला के साथ गंदी हरकत करते दिखा पुरुष दर्शक, वीडियो हुआ वायरल
महिला के साथ शर्मनाक हरकत (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंग्‍लैंड (England) में चले रहे विटालिटी ब्‍लास्‍ट (Vitality Blast) के एक मैच के दौरान महिला दर्श‍क के साथ एक शख्‍स ने शर्मनाक हरकत करते नजर आया, जिसके बाद वीडियो (Video) तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. लंदन (London) में सरे (Surrey) और मिडलसेक्स (Middlesex) के बीच खेला गया मुकाबला अपने खेल के ज्‍यादा इस वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है. इस मुकाबले में सरे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सरे की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीत लिया और इस मुकाबले को जीतने के साथ सरे की टीम ने पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं. बीसीसीआई सचिव Jay Shah का बड़ा बयान, कहा- UAE में शिफ्ट हो सकता है T20 वर्ल्ड कप

बता दें कि जैसे ही मैच एक रोमांचक अंत तक पहुंचा, एक कैमरामैन ने एक पुरुष दर्शक को एक महिला सहभागी के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. नीले रंग की पोशाक पहने महिला को इस व्यक्ति के पीछे सज्जनों से बात करते देखा जा सकता है और ऐसा करने के लिए वह अपने कंधे पर झुक रही है. इसी दौरान पुरुष दर्शक महिला के प्राइवेट पार्ट पर किस कर देता है.

इस मुकाबले में स्‍टीव की अर्धशतकीय पारी और डेरली मिचेल की 36 रन की पारी के दम पर मिडिलेक्‍स ने सात विकेट पर 174 रन बनाए. वहीं, सरे ने एक ओवर पहले ही 5 विकेट गंवाकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया. स्‍टीव ने 51 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्‍का लगाकर 64 रन बनाए. स्‍टीव के अलावा डेरली ने 36 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 5 चौके और 3 छक्‍के की मदद से 58 रन बनाए. सरे के गेंदबाज गस एटकिंसन ने 36 रन देकर 4 विकेट लिए.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच को क्रिकेट से ज्‍यादा शख्‍स के किए गए व्‍यवहार के कारण याद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शख्‍स की जमकर आलोचना हो रही है और कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).