Virat Kohli vs Sachin Tendulkar Test Stats: टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली की विदाई, एक युग का अंत, आंकड़ों में समझें सचिन तेंदुलकर की तुलना में कैसा रहा हैं उनका सफ़र

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आधुनिक क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक गौरवशाली युग का अंत हो गया है. विराट सिर्फ एक बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि एक प्रेरक नेता भी रहे, जिन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ जीत दिलाई.

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली(Credit: X/@ESPNcricinfo)

Virat Kohli vs Sachin Tendulkar Test Stats: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के पूर्व कप्तान और आधुनिक क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक गौरवशाली युग का अंत हो गया है. विराट सिर्फ एक बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि एक प्रेरक नेता भी रहे, जिन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ जीत दिलाई. इतना ही नहीं, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी टेस्ट जीत भारत के नाम रहीं. सबसे खास बात यह रही कि कोहली की कप्तानी में भारत ने घरेलू सरज़मीं पर खेले गए सभी 11 टेस्ट सीरीज़ जीते. विराट कोहली, रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर शिखर धवन हुए भावुक, बोले– पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं, यारियां भी बनती हैं

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास सिर्फ एक खिलाड़ी की विदाई नहीं, बल्कि एक सोच, एक जोश और एक जुनून की विदाई है. उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम को न सिर्फ आक्रामक बनाया बल्कि जीत का विश्वास भी दिया. उनके नेतृत्व और बल्लेबाज़ी की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी.

दो हिस्सों में बंटा करियर

कोहली का टेस्ट करियर दो हिस्सों में बंटा नजर आता है. शुरुआती दौर में जहां उन्हें खुद को साबित करने में वक्त लगा, वहीं 2014 से 2019 तक उन्होंने रन बनाने की झड़ी लगा दी. इस दौर में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं और खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल कर लिया. लेकिन पिछले पांच सालों में कोहली का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. इस दौरान उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में सिर्फ 1,990 रन बनाए और महज तीन शतक लगाए. यह आंकड़े उनके खुद के तय किए गए उच्च मानकों से काफी नीचे रहे.

विराट कोहली का सचिन तेंदुलकर से तुलना

कोहली का करियर अक्सर सचिन तेंदुलकर से तुलना के केंद्र में रहा है. कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंचे. हालांकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50वां शतक जरूर लगाया, लेकिन टेस्ट में वह सचिन के 51 शतकों से काफी पीछे रह गए और 30 टेस्ट शतकों के साथ करियर समाप्त किया.

123 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रहा प्रदर्शन?

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इतने ही मैचों में 10,134 रन बनाए थे. जहां कोहली का औसत 48.85 रहा, वहीं सचिन का औसत 57.25 था. आंकड़े बताते हैं कि कोहली का करियर शानदार रहा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सचिन उनसे एक पायदान ऊपर रहे.

शतक और अर्धशतक

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए. वहीं सचिन ने 123 टेस्ट मैचों तक 34 शतक और 41 अर्धशतक बनाए थे. अगर कोहली अपनी पुरानी लय बरकरार रखते, तो यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था.

नॉट आउट पारियां

कोहली 210 पारियों में 13 बार नाबाद लौटे, जबकि सचिन 198 पारियों में 21 बार नाबाद रहे. दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाज़ी की, लेकिन क्रिकेट के बदलते दौर में कोहली ने आक्रामकता और रन गति को प्राथमिकता दी, जिससे जोखिम भी बढ़ा और नाबाद पारियां घट गईं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\