Virat Kohli London Move Rumors: विराट कोहली के लंदन शिफ्ट होने की खबर झूठी? पावर ऑफ अटॉर्नी पर भाई विकास ने गुस्से में दिया जवाब

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने उन अफवाहों को "फेक न्यूज़" बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि विराट और अनुष्का हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो रहे हैं. खबरों में दावा किया गया था कि विराट ने अपने गुरुग्राम वाले घर की पावर ऑफ अटॉर्नी भी भाई को दे दी है. इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रैविस हेड ने कहा कि उन्हें लगता है विराट और रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे.

(Photo: X)

Virat Kohli's Brother Vikas Slams London Move Rumors: इन दिनों भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक खबर खूब चर्चा में है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं.

खबरों में यहां तक कहा गया कि विराट ने गुरुग्राम में मौजूद अपना 80 करोड़ रुपये का घर भी अपने भाई विकास कोहली के नाम कर दिया है, जिसकी पावर ऑफ अटॉर्नी उन्होंने भाई को सौंप दी है.

अब इन सभी अफवाहों पर विराट के भाई विकास कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके ऐसी खबरों को 'फेक न्यूज़' बताया है. विकास ने लिखा, "मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं है कि आजकल इतनी गलत जानकारी और फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है. कुछ लोग इतने फालतू हैं कि उनके पास ये सब करने के लिए बहुत समय है. आप लोगों को गुड लक." इस पोस्ट से उन्होंने साफ कर दिया है कि विराट के लंदन शिफ्ट होने की खबरें महज़ अफवाह हैं.

(Photo : Instagram)

दूसरी तरफ, ट्रैविस हेड ने कोहली-रोहित पर कही बड़ी बात

इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड का मानना है कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप तक अपना वनडे करियर जारी रख सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसके लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है. कई लोगों का मानना है कि यह ऑस्ट्रेलिया में रोहित और विराट का आखिरी दौरा हो सकता है.

लेकिन हेड ने कहा, "विराट शायद व्हाइट-बॉल क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं और रोहित भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. मुझे यकीन है कि ये दोनों 2027 तक खेलने की कोशिश कर रहे हैं. यह खेल के लिए बहुत अच्छा है कि वे अभी भी खेल रहे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी