विराट कोहली के मुरीद हुए शिवनारायण चंद्रपॉल, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उनके पसंदीदा भी. चंद्रपॉल कुछ दिन पहले भारत में थे, जहां वह रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भाग ले रहे थे.

कप्तान कोहली (Photo: IANS)

मुंबई: वेस्टइंडीज (West Indies) के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल (Shivnarine Chanderpaul) ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उनके पसंदीदा भी. चंद्रपॉल कुछ दिन पहले भारत में थे, जहां वह रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भाग ले रहे थे. लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है.

चंद्रपॉल ने स्पोर्टस्टार से कहा, " निश्चित रूप से विराट कोहली है. वह अपने खेल के सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं और परिणाम भी देखने को मिल रहा है. वह अपनी फिटनेस और स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहे है. आप उसे कड़ी मेहनत करते हुए देखते हैं और वह उन लोगों में से एक है जो हमेशा अच्छा करना चाहता है. उन्होंने इसे साबित भी किया है. इसके लिए आपको उनका श्रेय देना होगा. इतने लंबे समय तक अपने खेल में शीर्ष पर बने रहना आसान नहीं है. वह अपने काम में लग गए और परिणाम सबके सामने है." यह भी पढ़ें: Road Safety World Series 2020: मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जानें वाले इंडिया और वेस्टइंडीज लीजेंड्स मैच से पहले जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

चंद्रपॉल ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की संभावनाओं को लेकर कहा, "वेस्टइंडीज के पास हमेशा से छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ी रहे हैं. फिर भी यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस दिन कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि टी-20 किसी भी कोई भी जीत सकता है. हमारे पास बहुत सारे मैच विजेता हैं और यही हमारे लिए अच्छी बात है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट