Virat Kohli vs Babar Azam Test Stats: 65 टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली या बाबर आजम किसका रिकॉर्ड रहा ज्यादा दमदार? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अब तक 65 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.
Virat Kohli vs Babar Azam Test Stats Comparison: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अब तक 65 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों खिलाड़ियों का 65-65 टेस्ट मैचों के बाद बल्ले से प्रदर्शन कैसा रहा. South Africa vs Zimbabwe T20I Tri-Series 2026 Final Match Dream11 Prediction: नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज के फाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होगी खिताबी जंग, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम
65 टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली और बाबर आजम के रन
विराट कोहली ने अपने पहले 65 टेस्ट मैचों की 110 पारियों में 53.51 की औसत से 5,459 रन बनाए थे. दूसरी ओर, बाबर आजम ने 65 टेस्ट मैचों की 120 पारियों में 43.00 की औसत से 4,688 रन बनाए हैं. इस आंकड़े से साफ है कि 65 टेस्ट मैचों के बाद रन और औसत दोनों मामलों में विराट कोहली बाबर आजम से आगे रहे.
शतक और अर्धशतक में भी विराट का दबदबा
विराट कोहली ने अपने पहले 65 टेस्ट मैचों में 21 शतक और 15 अर्धशतक लगाए थे. वहीं बाबर आजम के नाम 65 टेस्ट मैचों के बाद 9 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं. यानी विराट ने अधिक शतक लगाए, जबकि बाबर ने अर्धशतकों की संख्या में बढ़त बनाई.
सर्वश्रेष्ठ स्कोर में भी कोहली आगे
अगर दोनों खिलाड़ियों के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो विराट कोहली ने 65 टेस्ट मैचों के बाद 243 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी. वहीं बाबर आजम का 65 टेस्ट मैचों के बाद सर्वोच्च स्कोर 196 रन रहा है.
चौके-छक्कों के आंकड़े
बाउंड्री लगाने के मामले में भी दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े दिलचस्प हैं.
विराट कोहली (65 टेस्ट): 603 चौके और 17 छक्के.
बाबर आजम (65 टेस्ट): 554 चौके और 27 छक्के.
कोहली ने ज्यादा चौके लगाए, जबकि बाबर के बल्ले से अधिक छक्के निकले.
स्ट्राइक रेट में कौन आगे?
पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट को भी काफी महत्व दिया जाने लगा है. विराट कोहली का 65 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 58.40 रहा, जबकि बाबर आजम का स्ट्राइक रेट 55.19 दर्ज किया गया. इस मामले में भी विराट कोहली बाबर आजम से आगे नजर आते हैं.