Virat Kohli Test Stats In Pune Stadium: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली मचाएंगे तांडव? पुणे स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं रन मशीन का रिकॉर्ड; यहां देखें किंग के 'विराट' आंकड़े

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की टीम दूसरे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि उनके दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं. पूणे स्टेडियम में विराट कोहली के आंकड़े भी कमाल के हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड को 'रन मशीन' से बचकर रहना होगा.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Test Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकबला कल यानी 24 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज में बढ़त भी बना ली हैं. अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं.

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की टीम दूसरे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि उनके दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं. पूणे स्टेडियम में विराट कोहली के आंकड़े भी कमाल के हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड को 'रन मशीन' से बचकर रहना होगा. India vs New Zealand 2nd Test 2024 Live Streaming: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पुराने फॉर्म में लौटे विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ दिनों से खामोश था. हालांकि, पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली. दूसरी पारी में 102 गेंदों को सामना करते हुए 'किंग' कोहली ने 70 रन बटोरे. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला. विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में यह 31वां अर्धशतक था. साल 2024 में विराट कोहली के बल्ले से 1 भी शतक नहीं आया है. ऐसे में दूसरे टेस्ट में विराट कोहली एक बड़ी शतकीय पारी खेलना चाहेंगे.

पुणे स्टेडियम में कुछ ऐसे हैं विराट कोहली के आंकड़े

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में विराट कोहली ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था. इस मैदान पर विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 2 टेस्ट की 3 पारियों में विराट कोहली ने 133.50 की उम्दा औसत के साथ 267 रन बनाए हैं. इस दौरान 'रन मशीन' के बल्ले से 1 शतक निकला है. इस बीच विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा है. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी स्टेडियम में बनाया है. पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने अपने 9,000 टेस्ट रन पूरे किए थे.

पुणे में विराट कोहली ने खेली थी नाबाद 254 रन की शानदार पारी

बता दें कि इस मैदान पर विराट कोहली ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी खेली थी. इस मुकाबले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 601 रन बनाया था. विराट कोहली ने 336 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 254 रन निकले थे. इस दौरान विराट कोहली ने 33 चौके और 2 छक्के लगाए थे. उनकी स्ट्राइक रेट 75.59 की रही थी. उस मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 137 रन से जीत मिली थी.

कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का टेस्ट करियर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2011 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. अपने धमाकेदार टेस्ट करियर में अब तक विराट कोहली ने 116 मैचों की 197 पारियों में 48.74 की उम्दा औसत से 9,017 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली ने 29 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. बतौर कप्तान विराट कोहली ने 68 टेस्ट की 113 पारियों में 54.80 की औसत के साथ 5,864 रन बनाए हैं. इस दौरान 'रन मशीन' ने 20 शतक और 18 अर्धशतक जड़ें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\