Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिनका रिकॉर्ड उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेहद शानदार रहा है.
Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium IPL 2026 Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिनका रिकॉर्ड उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेहद शानदार रहा है.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का दबदबा (Virat Kohli Chinnaswamy Stats)
विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के 94 मुकाबलों में 40.02 की औसत से 3,202 रन बनाए हैं. विराट कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही मैदान पर 3,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस मैदान पर विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 143.58 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है. वहीं रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में 2,451 रन बनाए हैं और वह कोहली के अलावा एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक मैदान पर 2,000+ रन बनाए हैं.
चिन्नास्वामी में शतकों की बारिश (Kohli Centuries Record)
विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक आठ शतक लगाए हैं, जिनमें से चार शतक सिर्फ चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए हैं. यह इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है. इसके अलावा विराट कोहली ने इस मैदान पर 28 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो एक और बड़ा रिकॉर्ड है.
SRH के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड (Kohli vs SRH Stats)
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है. विराट कोहली ने इस टीम के खिलाफ 24 मैचों में 805 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का औसत 36.59 और स्ट्राइक रेट 141.97 रहा है. विराट कोहली ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े हैं.
आईपीएल के आगामी सीजन में रच सकते हैं इतिहास (Kohli IPL Milestone)
विराट कोहली आईपीएल के आगामी सीजन में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली ने अब तक 267 मैचों में 8,661 रन बनाए हैं और वह 9,000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 339 रन दूर हैं. अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो विराट कोहली आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.