Virat Kohli Stats Against Sunil Narine In IPL: आईपीएल में सुनील नारायण के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के धुरंधर ऑलराउंडर सुनील नारायण के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि आईपीएल में सुनील नारायण का कोहली पर खासा दबदबा रहा है. यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चलिए दोनों खिलाड़ियों के परस्पर आंकड़े जानते हैं.

सुनील नारायण बनाम विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2025 58th Match: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को दोबारा शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच कल यानी 17 मई से खेले जाएंगे. 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का 58वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में केकेआर की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. आईपीएल के 18वें सीजन में कुल 17 मुकाबले बचे हैं. इस दौरान 13 लीग मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं बाकी बचे चार प्लेऑफ्स के मैच हैं. लीग के सभी मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है. वहीं प्लेऑफ्स किस मैदान में खेले जाएंगे. इसका ऐलान होना अभी बाकी हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, TATA IPL 2025 58th Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें प्रीव्यू और अहम आंकड़े

आईपीएल 2025 में बाकी बचे लीग मैच दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 17 मई को जब टूर्नामेंट दोबारा शुरू होगा, तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स एक-दूसरे के आमने सामने होंगी. दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु में होगा.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का सामना करेगी.

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के धुरंधर ऑलराउंडर सुनील नारायण के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि आईपीएल में सुनील नारायण का कोहली पर खासा दबदबा रहा है. यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चलिए दोनों खिलाड़ियों के परस्पर आंकड़े जानते हैं.

आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले स्पिनर हैं सुनील नारायण

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सुनील नारायण का 17 बार सामना किया है. सुनील नारायण ने 4 बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई है. विराट कोहली ने सुनील नारायण के खिलाफ कुल 136 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली की स्ट्राइक रेट केवल 105.42 की ही रही है. इसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं. बड़ी बात यह है कि आईपीएल में किसी भी स्पिनर ने विराट कोहली को 4 या उससे अधिक बार आउट नहीं किया है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शानदार रहे हैं विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने आरसीबी के घरेलू मैदान यानी चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 40.02 की औसत से 3,202 आईपीएल रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से चार शतक और 24 अर्धशतक निकल चुके हैं. विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 143.58 की रही है. इस मैदान पर विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ 12 पारियों में 48.55 की औसत से 437 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं. सुनील नारायण यहां 6 आईपीएल मुकाबलों में विराट कोहली को आउट नहीं कर पाए हैं. इस दौरान सुनील नारायण ने 47 गेंदों पर 61 रन लुटाए हैं.

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कुछ रहा है सुनील नारायण का प्रदर्शन

चिन्नास्वामी स्टेडियम के छोटे आकार की वजह से कई स्पिनरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. सुनील नारायण भी उनमें शामिल हैं. सुनील नारायण ने 10 मैचों में 8.17 की इकॉनमी से सिर्फ 5 विकेट हासिल किए हैं. कुल मिलाकर, सुनील नारायण ने आरसीबी के खिलाफ 22 IPL मैचों में 6.69 की शानदार इकॉनमी से 27 विकेट लिए हैं. इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड 35 मैचों में 40.84 की औसत से 1,021 रन है. इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं.

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Bengaluru Bengaluru Pitch Report Bengaluru Weather Bengaluru Weather Report bengaluru Weather Update josh hazlewood rcb Kolkata Knight Riders M Chinnaswamy Stadium Weather M. Chinnaswamy Stadium M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs KKR Head To Head RCB vs KKR Live Score RCB vs KKR Live Score Update RCB vs KKR Live Scorecard RCB vs KKR Live Streaming RCB vs KKR Live Toss Update RCB vs KKR Match Winner Prediction RCB vs KKR Pitch Report RCB vs KKR Stats RCB vs KKR Toss Prediction royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Match Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Score Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Stats Virat Kohli Where To Watch RCB vs KKR Where To Watch Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders अजिंक्य रहाणे आरसीबी बनाम केकेआर लाइव स्कोरकार्ड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोलकाता नाइट राइडर्स बेंगलुरु बेंगलुरु पिच रिपोर्ट बेंगलुरु मौसम बेंगलुरु मौसम अपडेट बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली

\