क्रिकेट

कप्तान विराट कोहली केरल की खूबसूरती के हुए कायल, सभी को आने की दी सलाह

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरिज के पाचवें वनडे मैच के लिए भारतीय टीम केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम पहुंच चुकी है.

कप्तान विराट कोहली केरल की खूबसूरती के हुए कायल, सभी को आने की दी सलाह
कप्तान विराट कोहली (Photo Credit: Twitter)

तिरुवनन्तपुरम: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरिज के पाचवें वनडे मैच के लिए भारतीय टीम केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम पहुंच चुकी है. हम आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही केरल में भयानक बाढ़ के वजह से भारी संख्या में जान-माल की हानि हुई थी. लेकिन अब वहां का जन जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केरल की खूबसूरती और वहां मिले स्वागत के बाद एक स्पेशल नोट लिखा, और लोगों से केरल घूमने की अपील की है.

भारतीय कप्तान कोहली ने अपने नोट में लिखा, 'मुझे यहां आना बहुत पसंद है, और इस राज्य की ऊर्जा मुझे बहुत प्रभावित करती है. मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि यहां की ऊर्जा और गॉड्स ओन कंट्री (केरल पर्यटन का टैगलाइन) को महसूस करने के लिए यहां आएं. कोहली ने कहा केरल फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो चुका है, और यह पूरी तरह से सुरक्षित है. इस शानदार जगह को शुक्रिया, मैं यहां जब भी आता हूं बहुत आनंद महसूस करता हूं. प्यार और शुभकामनाएं... विराट कोहली.' केरल के पर्यटन मंत्री ने कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए उनका नोट ट्विटर पर शेयर किया है.

बीसीसीआई ने भी केरल में हुए पारंपरिक अंदाज से स्वागत की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर ट्विट की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).