विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के साथ शेयर की खास पुरानी तस्वीर

भारतीय टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शुक्रवार यानि आज 47 साल के हो गए. सचिन तेंदुलकर के 47वें जन्मदिन पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ आईपीएल का एक फोटो शेयर करते हुए बधाई दी है.

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/Virat Kohli)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) शुक्रवार यानि आज 47 साल के हो गए. सचिन तेंदुलकर के 47वें जन्मदिन पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके साथ आईपीएल (IPL) का एक फोटो शेयर करते हुए बधाई दी है. विराट कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे उस इंसान को खेल के प्रति जिनके जुनून ने कई लोगों को प्रेरित किया. पाजी आपका साल शानदार रहे.'

बता दें कि मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना रोल मॉडल मानते हैं. वहीं सचिन भी विराट कोहली को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक मानते हैं. तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके खाते में 100 शतक दर्ज हैं. विराट कोहली मौजूदा दौर के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं. इतना ही नहीं विराट कोहली की तुलना भी कई बार क्रिकेट विशेषज्ञ सचिन तेंदुलकर के साथ करते हैं.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने कहा- शांत रहना, धैर्य रखना अनुष्का से सीखा

बात करें सचिन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 329 इनिंग्स में 15921 रन बनाए हैं. सचिन के बल्ले से इस दौरान 51 शतक और 68 अर्धशतक निकले. टेस्ट क्रिकेट में सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 248 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन ने देश के लिए 463 वनडे मैच खेलते हुए 452 इनिंग्स में 18426 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 200 रन है. सचिन ने देश के लिए एक T20 मैच खेलते हुए 10 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में सचिन ने देश के लिए 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 145 इनिंग्स में 46 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 154 और T20 क्रिकेट में एक सफलता दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Ahmedabad Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Pitch Report: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट