Virat Kohli Records: विराट कोहली ने किन टीमों के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा शतक? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

कुल मिलाकर विराट कोहली ने 30 टेस्ट, 55 वनडे और 1 T20I शतक के साथ 86 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे किए हैं. उनकी शानदार निरंतरता और बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया है.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli Records: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 86 शतक जड़कर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली ने लगभग हर बड़ी क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक लगाया है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में अपनी जगह मजबूत की है.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली ने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं. कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर कुल 17 शतक जड़े हैं. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ उनके नाम 15 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं.

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने 10-10 शतक लगाए हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से 8 और बांग्लादेश के खिलाफ 7 शतक निकले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक चार वनडे शतक लगाए हैं, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ उनका एकमात्र T20I शतक दर्ज है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उनके नाम एक वनडे शतक है.

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय शतक, किस टीम के खिलाफ कितने?

विपक्षी टीम टेस्ट वनडे T20I कुल शतक

ऑस्ट्रेलिया 9 8 0 17

श्रीलंका 5 10 0 15

वेस्टइंडीज 3 10 0 13

दक्षिण अफ्रीका 3 7 0 10

न्यूजीलैंड 3 7 0 10

इंग्लैंड 5 3 0 8

बांग्लादेश 2 5 0 7

पाकिस्तान 0 4 0 4

अफगानिस्तान 0 0 1 1

जिम्बाब्वे 0 1 0 1

कुल मिलाकर विराट कोहली ने 30 टेस्ट, 55 वनडे और 1 T20I शतक के साथ 86 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे किए हैं. उनकी शानदार निरंतरता और बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड