Virat Kohli ODI Stats Against Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें ‘रन मशीन’ के चौंका देने वाले आंकड़े

विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में अब तक 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.34 की स्ट्राइकर रेट के साथ 1,4181 रन बनाए हैं. विराट कोहली सबसे ज्यादा 51 शतक, और 74 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली तीसरे सबसे ज्यादा रन वनडे बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, भी स्क्वाड में शामिल हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. लगभग छह महीने के बाद विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले हैं और ऐसे में 'रन मशीन' के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. विराट कोहली आखिरी बार वनडे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आए थे. इस बीच विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन 

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अब तक कुल 29 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली 51.03 की औसत और 89.06 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,327 रन बनाए हैं. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर ने 46 पारियों में 1,491 रन और रोहित शर्मा ने 29 पारियों में 1,328 रन बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में जड़ चुके हैं इतने

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में नाबाद 133 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ पांच शतक जड़े हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी पांच ही शतक लगाए हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक लगाए थे. वहीं, शिखर धवन, गौतम गंभीर, और सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए दो-दो शतक लगाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे में 54.46 की औसत के साथ 2,451 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 93.69 की रही है. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 पारियों में 84.71 की औसत से 3,077 रन बनाए थे.

कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का वनडे करियर 

विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में अब तक 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.34 की स्ट्राइकर रेट के साथ 1,4181 रन बनाए हैं. विराट कोहली सबसे ज्यादा 51 शतक, और 74 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली तीसरे सबसे ज्यादा रन वनडे बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली से ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18,426) और कुमार संगाकारा (14,234) ने ही बनाए हुए हैं.

Share Now

Tags

Australian Men’s Cricket Team australian men’s cricket team vs india national cricket team players BCCI IND vs AUS ind vs aus odi 2025 ind vs aus odi 2025 squad Ind vs Aus ODI series IND vs AUS ODI Squad ind vs aus odi squad 2025 ind vs aus squad ind vs aus squad announcement India ODI Squad india odi squad for australia 2025 India Squad india squad for australia india squad for australia odi india squad for australia odi series 2025 india team for australia India tour of Australia 2025 India v/s Australia india vs australia odi 2025 squad India's Rohit Sharma to be replaced by Shubman Gill as ODI captain indian squad for australia indian team for australia tour ODI odi captain of india odi squad for australia Rohit Sharma Rohit Sharma captaincy record Rohit Sharma captaincy record In ODI Rohit Sharma captaincy record In T20I Rohit Sharma ODI Stats Againts Australia Rohit Sharma ODI Stats in Australia Rohit Sharma Retirement Virat Kohli ODI Stats Against Australia ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज 2025 के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत टीम ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम बीसीसीआई भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 भारत के वनडे कप्तान भारत टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओडीआई श्रृंखला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीवी पर टेलीकास्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे भारत वनडे टीम भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा वनडे

संबंधित खबरें

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से रौंदा, जोशुआ लिटिल ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IRE बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान के सामने रखा 236 रनों का विशाल टारगेट, लोर्कन टकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Live Score Update: कोलंबो में आयरलैंड बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ओमान को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\