Virat Kohli Milestone: सुपर-8 में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, 8 चौके लगाते ही बन जाएंगे इस मामले में नंबर वन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए. लेकिन टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज से पहले किंग कोहली ने कमर कल ली है. सुपर-8 से पहले विराट कोहली नेट्स में जमकर पसीना बहाया हैं, जिससे वह एक बार फिर लय और फॉर्म हासिल कर सकें.
T20 World Cup Super 8: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) अभी तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल है. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) ने इस वर्ल्ड कप के लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया हैं. अब टीम इंडिया (Team India) सुपर 8 मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मैच अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Afghanistan National Cricket Team) से है. यह मैच 20 जून को खेला जाएगा. T20 World Cup 2024: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के मुकाबले में होती हैं बारिश तो किसे होगा फायदा? जानें क्या है सुपर-8 के नियम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए. लेकिन टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज से पहले किंग कोहली ने कमर कल ली है. सुपर-8 से पहले विराट कोहली नेट्स में जमकर पसीना बहाया हैं, जिससे वह एक बार फिर लय और फॉर्म हासिल कर सकें. टीम इंडिया सुपर-8 के ग्रुप-1 में मौजूद और उनकी पहली भिड़ंत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. इस मैच में विराट कोहली एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच सकते हैं.
बता दें कि ग्रुप स्टेज में फ्लॉप रहने वाले विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अगर विराट कोहली के बल्ले से 8 चौके निकलते हैं, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे. ग्रुप स्टेज के मैचों मैचों में विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला था, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था.
महेला जयवर्धने का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
मौजूदा समय में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं. ,महेला जयवर्धने के नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 111 चौके दर्ज हैं. इस लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का मौजूद है. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 104 चौके लगा लिए हैं. ऐसे में 8 चौके लगाते ही विराट कोहली पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे.
टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले हैं बल्लेबाज़
बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. अब तक टी20 वर्ल्ड कप के 30 मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 67.41 की औसत और 130.52 के स्ट्राइक रेट से 1146 रन बना लिए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 14 अर्धशतक भी निकले हैं. विराट कोहली का हाई स्कोर नाबाद 89 रनों का है. वर्ल्ड कप में विराट कोहली 104 चौकों के अलावा 28 छक्के भी लगा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

