विराट कोहली को मिली खास उपाधि, ग्रीम स्‍वान ने बताया 'आधुनिक युग का जीसस'

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी और ईमानदारी से प्रभावित होकर इंग्‍लैंड के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर ग्रीम स्‍वान ने उन्हें 'आधुनिक युग का जीसस' बताया है.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला विरोधी टीम के गेदबाजों पर जमकर बरस रहा है. विराट कोहली अपने बल्लेबाजी के साथ-साथ मौजूदा विश्‍व कप में अपनी खेल भावना की वजह से भी काफी चर्चा मे हैं.

जी हां कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) की हूटिंग करने वाले दर्शकों को पहले चुप कराया और उसके बाद पाकिस्‍तान के खिलाफ आमिर की गेंद पर अंपायर के फैसले से पहले ही पवेलियन लौट गए. उन्‍हें महसूस हुआ कि मोहम्‍मद आमिर की गेंद शायद उनके बल्‍ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्‍तानों में गई है.

विराट कोहली के इस व्यवहार से इंग्‍लैंड के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर ग्रीम स्‍वान (Graeme Swann) काफी प्रभावित हैं. स्‍वान ने कहा कि इससे साबित होता है कि भारतीय कप्‍तान काफी ईमानदार हैं और वह आसानी से 'आधुनिक युग के जीसस' बन गए हैं. पता हो कि भारत के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता है और अब विराट कोहली को (आधुनिक युग के जीसस) एक प्रकार से बराबर का दर्जा मिल चूका है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े