विराट कोहली को मिला एक और अवार्ड, खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार ने 'स्पोर्टमैन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से किया सम्मानित

देश की प्रतिष्ठित खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को स्पोर्टमैन ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है. स्पोर्टस्टार मैगजीन के ब्रांड एम्बेसडर व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न ने कोहली को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया और भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Image: PTI/File)

देश की प्रतिष्ठित खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार (Sportstar) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को स्पोर्टमैन ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है. स्पोर्टस्टार मैगजीन के ब्रांड एम्बेसडर व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने कोहली को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया और भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. यह पुरस्कार भारतीय खेल के क्षेत्र में अनसुनी कहानियों, सफलताओं और खेल के क्षेत्र में दिग्गजों के संघर्ष को दिखाने के लिए दिया जाता है.

विराट कोहली से पहले यह पुरस्कार सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथन आनंद और लिएंडर पेस जैसे दिग्गजों को मिल चुका है. पुरस्कार चयन समिति में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, एम. एम. सोमाया, अंजू बॉबी जॉर्ज, अंजलि भागवत और द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग के चेयरमैन एन. राम शामिल थे.

यह भी पढ़ें- पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने विराट कोहली और पाक के पीएम इमरान खान में बताई समानतायें

बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है. शेन वॉर्न ने कहा, "विराट विश्व के लिए एक प्रेरणादायक क्रिकेटर हैं. वह वही करते हैं जो उनका दिल कहता है और जिसमें वह विश्वास करते हैं. इस पुरस्कार के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके लिए अधिक से अधिक सफलता की कामना करता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड