क्रिकेट

Virat Kohli Created History: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने रचा इतिहास, इस मामले में बन गए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. फाइनल मैच में भले ही विराट कोहली अर्धशतक नहीं लगा पाए हो, लेकिन विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बनकर पवेलियन लौटे. इस मामले में विराट कोहली ने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया हैं.

Virat Kohli Created History: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने रचा इतिहास, इस मामले में बन गए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2025 Final Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का विजेता मिल गया हैं. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का फाइनल मुकाबला 03 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 के टाइटल पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहली पारी आईपीएल का खिताब जीता हैं. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: IPL 2025 Award Winners List: आईपीएल 2025 में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' रहे सूर्यकुमार यादव, यहां देखें किस प्लेयर को मिला कौन-सा अवॉर्ड

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. फाइनल मैच में भले ही विराट कोहली अर्धशतक नहीं लगा पाए हो, लेकिन विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बनकर पवेलियन लौटे. इस मामले में विराट कोहली ने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया हैं.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया. विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 गेंदों पर 43 रन बनाए. इस दौरान विराट कोहली ने तीन चौके भी लगाए. इसी के साथ विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर दर्ज था. शिखर धवन ने 222 मुकाबलों में 768 चौके लगाए थे. ऐसे में विराट कोहली ने फाइनल मैच में पहला चौका लगाते ही शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. विराट कोहली ने आईपीएल में 267 मैच खेले हैं, जिसमें विराट कोहली ने 771 चौके लगाए हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

आईपीएल 2025 में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन विराट कोहली अपनी तीसरी ऑरेन्ज कैप जीतने से चूक गए. विराट कोहली ने खेले गए 15 मुकाबलों में 144.71 की स्ट्राइक रेट और 54.75 के औसत से 657 रन बनाए. इस दौरान विराट कोहली ने आठ अर्धशतक लगाए. वहीं, विराट कोहली के बल्ले से 66 चौके और 19 छक्के लगाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).