Virat Kohli Century: 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में विराट कोहली ने ठोका शतक, 'रन मशीन' ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड्स
क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया है. यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 29वां और इंटरनेशनल करियर का कुल 76वां शतक है. विराट कोहली के शतक की मदद से टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (Queens Park Oval Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया है. यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 29वां और इंटरनेशनल करियर का कुल 76वां शतक है. विराट कोहली के शतक की मदद से टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है. Virat Kohli Century: विराट कोहली ने ठोका 29वां टेस्ट शतक, रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने पूरे किए 1,000 टेस्ट रन
यह विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तीसरा शतक है. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 1,000 टेस्ट रन भी पूरे किए हैं. इससे पहले विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ 1,000 से अधिक टेस्ट रन बना चुके हैं. इससे पहले विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 अर्धशतक और एक दोहरा शतक (200 रन) भी जड़ चुके हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
बता दें कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन के दौरान ही विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज आलराउंडर जैक कैलिस (25,534) को पीछे छोड़ दिया. अब इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
विराट कोहली से आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (34,357), श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा (28,016), ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (27,483) और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (25,957) हैं. किंग कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (100 शतक) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शतक (76) लगाने वाले बल्लेबाजी हैं.
500वें इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने किंग कोहली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने शतक लगाया है. इसके साथ ही विराट कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. विराट कोहली 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले वर्ल्ड के 9वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

