Virat Kohli Milestone: विराट कोहली सात बार कैलेंडर वर्ष में 2000 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका में सभी प्रारूपों में कोहली के नाम अब 29 मैचों में 1750 रन हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. भारत के पूर्व कप्तान एकदिवसीय मैचों में 74.83 की औसत से 898 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

Virat Kohli Milestone: अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के तीसरे दिन रिकॉर्ड सातवीं बार एक कैलेंडर वर्ष में दो हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले विराट के नाम श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक (छह बार) दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड था. यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने लगाया अपना 30वा खुबसूरत अर्धशतक, भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

विराट कोहली (इस टेस्ट से पहले 1934 रन) को 2023 में सभी प्रारूपों में दो हजार रन तक पहुंचने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी। पहली पारी में वह 38 रन पर आउट हो गये थे. दूसरी पारी में 28 रन बनाते ही यह अनोखा कीर्तिमान उनके नाम हो गया.

कोहली दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वह सचिन तेंदुलकर के 1724 रन (छह शतकों सहित) से आगे निकल गये हैं.

दक्षिण अफ्रीका में सभी प्रारूपों में कोहली के नाम अब 29 मैचों में 1750 रन हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. भारत के पूर्व कप्तान एकदिवसीय मैचों में 74.83 की औसत से 898 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड