भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शाहरुख, सलमान, अमिताभ को पछाड़ा, बनें विज्ञापन जगत के नए किंग

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ब्रांड वैल्यू के मामले में बॉलीवुड के सभी दिग्गज अभिनेताओं को पछाड़ दिया है. जी हां भारतीय कप्तान विराट कोहली विज्ञापन जगत के किंग बन गए है. 2018 में उनकी ब्रांड वैल्यू 1200 करोड़ रुपए रही.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ब्रांड वैल्यू के मामले में बॉलीवुड के सभी दिग्गज अभिनेताओं को पछाड़ दिया है. जी हां भारतीय कप्तान विराट कोहली विज्ञापन जगत के किंग बन गए है. 2018 में उनकी ब्रांड वैल्यू 1200 करोड़ रुपए रही. इस मामले में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन उनसे काफी पीछे हैं. डफ एंड फेल्प्स (Duff & Phelps) की सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन (Celebrity Brand Valuation) रिपोर्ट 'The Bold, the Beautiful and the Brilliant' के मुताबिक इस सूची के शीर्ष 20 सेलिब्रिटीज की ब्रांड वैल्यू तकरीबन 62 हजार करोड़ रही. इसमें टॉप-10 सेलिब्रिटीज की हिस्सदेारी करीब 75 फीसदी रही.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वर्तमान में जिस तरीके से शानदार फॉर्म में चल रहे है उसे देखकर लगता है कि वे कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है. हर साल कई रिकॉर्ड को अपने नाम करने के साथ कई ऐसे पुराने कीर्तिमान भी है जिन तक पहुंचना भी कुछ समय पहले नामुमकिन प्रतीत होता था. लेकिन विराट ने टीम की कमान संभालकर ये साबित कर दिया कि अगर किसी के अंदर कुछ करने का जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है. टीम इंडिया के कप्तान बनने के बाद कोहली ने परिपक्वता के साथ नेतृत्व करते हुए भारत को नई उंचाईयों तक पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें- सिक्सर किंग को अब भी ​2019 का ODI विश्व कप खेलने की है उम्मीद

फिलहाल भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं, और 12 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले पहले वनडे मैच के लिए तैयारी में जुड़े हुए है. बता दें की विराट कोहली के कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा है. जी हां भारत ने मेजबान टीम को 2-1 से हराकर टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड