Photo: वेस्टइंडीज को पहले मैच में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस तरह की मौज-मस्ती, अनुष्का भी हुई शामिल

वेस्ट इंडीज से पहला मुकाबला जीतने के बाद अब विराट कोहली और आर अश्विन एक साथ समुंद्र के बीच यॉट पर मस्ती करते दिखाई दिए हैं.

अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के खिलाडियों संग (Image Credit: Twitter)

भारत टीम इस समय वेस्टइंडीज दौर पर हैं. कैरिबियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज कर ली है. हालांकि इस मुकाबले के शुरुआत में कप्तान विराट कोहली पर आर अश्विन को टीम में ना लिए जाने का आरोप भी लगा. खबर आई की मनमुटाव के चलते ही विराट कोहली ने अश्विन को टीम में जगह नहीं दी. लेकिन पहला मुकाबला जीतने के बाद अब विराट कोहली और आर अश्विन एक साथ समुंद्र के बीच यॉट पर मस्ती करते दिखाई दिए हैं.

आर अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मस्ती के दौरान की फोटो शेयर की हैं. जिसमें विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, आर अश्विन, के एल राहुल और मयंक अग्रवाल एक साथ एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. जिससे साफ होता है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कोई भी मनमुटाव नहीं हैं. यह भी पढ़े: Ind vs WI 2019: जीत के बाद विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों को जमकर सराहा

मैच की बात करे तो भारत ने एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर शिमट गई. इस दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी भारी पड़ी और उन्होंने 5 विकेट झटके. जबकि ईशांत ने 3 और शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (102) के शतक और हनुमा विहारी (93) तथा कप्तान विराट कोहली (51) के अर्धशतकीय पारी खेली. भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी सबसे बड़ी जीत है

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू