Virat Kohli And Rohit Sharma India Return Delayed: विराट कोहली और रोहित शर्मा की अगली टीम इंडिया में वापसी टल सकती है, बीसीसीआई को सरकार की मंज़ूरी का इंतज़ार

विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में अगली वापसी फिलहाल टल सकती है, क्योंकि बांग्लादेश दौरे के लिए BCCI को अभी भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है. अगस्त में प्रस्तावित इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं, लेकिन BCCI ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Virat Kohli And Rohit Sharma India Return Delayed:  टी20 और टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद पूरी दुनिया विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक बार फिर भारतीय जर्सी में देखने का इंतजार कर रही है. माना जा रहा था कि दोनों दिग्गज अगस्त में बांग्लादेश दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे, जहां टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबलों से करेगी.

हालांकि, इस वापसी पर फिलहाल संशय है क्योंकि बीसीसीआई ने अब तक दौरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अप्रैल में शेड्यूल जारी कर दिया था. जिसमें 17, 20 और 23 अगस्त को वनडे और 26, 29 व 31 अगस्त को टी20 मैच खेले जाने हैं. सभी मुकाबले मीरपुर और चटग्राम में होंगे. BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को बताया कि BCCI को अभी भारत सरकार की अनुमति मिलना बाकी है, जिसके चलते दौरे पर अंतिम फैसला अटका हुआ है. यह भी पढ़े: ENG W vs IND W, T20I Series 2025: विजयी लय को बरकरार रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम, हरमनप्रीत की संभावित वापसी से बढ़ेगी मजबूती और आत्मविश्वास

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड